मुजफ्फरपुर रेल पुलिस की बड़ी कामयाबी: छपरा कचहरी कांड के अभियुक्त को 5 साल की सजा घरेलू गैस सिलेंडर का व्यवसायिक इस्तेमाल: सारण में 3 होटलों के खिलाफ FIR दर्ज मौका देखकर बदलने वाले को क्या कहते हैं? पंडित..मच गया बवाल बिहार में LPG संकट का असर: स्कूल, हॉस्टल और आंगनबाड़ी में बंद पड़े गैस चूल्हे, लकड़ी पर बन रहा खाना Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी
19-Mar-2023 04:49 PM
By First Bihar
DARBHANGA: पिछले 6 साल बिहार में पूर्ण शराबबंदी है। इसके बावजूद शराब तस्कर अपनी आदतों से बाज नहीं आ रहे हैं। आए दिन शराब तस्करी का नया तरीका इजाद करने में लगे रहते हैं। कभी वाहनों में तहखाना बना डालते है तो कभी गैस सिडेंलर और डीजे साउंड बॉक्स में शराब रखकर तस्करी करते है। शराब की तस्करी के लिए शव वाहन में रखे ताबूत का भी इस्तेमाल करते हैं।
ताबूत में शराब की खेप रखने का मामला पिछले दिनों नालंदा से सामने आया है। इस बार दरभंगा से एक और मामला सामने आया है। शराब तस्करों ने कब्रिस्तान को भी नहीं छोड़ा। कब्रिस्तान में शराब माफिया ने गोदाम तक बना डाला। कब्रिस्तान से शराब की बड़ी खेप मिलने से पुलिस भी हैरान रह गयी।
कब्रिस्तान से बरामद शराब नेपाल से लाया गया था। विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र के आजमनगर इलाका स्थित एक कब्रिस्तान में इन शराब की बोतलों को छिपाकर रखा गया था। कब्रिस्तान को खोदकर बने गोदाम से पुलिस ने 300 से ज्यादा शराब की बोतलें बरामद किया है। लेकिन शराब तस्करों की गिरफ्तारी नहीं हो पायी है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है।