पेशी के दौरान हाजीपुर कोर्ट से भागने की कोशिश, अपहरण के आरोपी को पुलिस ने दोबारा पकड़ा नीतीश को डिजिटल अरेस्ट किया गया: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने बीजेपी पर बोला हमला, कहा..अब चंद्रबाबू नायडू की बारी Bihar Crime News: सात सगे भाइयों को उम्रकैद की सजा, 11 साल पुराने मर्डर केस में कोर्ट ने सुनाया फैसला Bihar Crime News: सात सगे भाइयों को उम्रकैद की सजा, 11 साल पुराने मर्डर केस में कोर्ट ने सुनाया फैसला ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती ने UPSC रिजल्ट को लेकर किया था झूठा दावा? संघ लोक सेवा आयोग का आया जवाब, जानिए.. ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती ने UPSC रिजल्ट को लेकर किया था झूठा दावा? संघ लोक सेवा आयोग का आया जवाब, जानिए.. रेलवे का बड़ा बदलाव: अब प्लेटफॉर्म पर जाने के लिए QR टिकट जरूरी, जानिए कैसे बुक होगा नया टिकट ‘सातवीं बार शादी करने के लिए तैयार हैं पापा, उन्हें रोक लो...’ मदद के लिए थाने पहुंचा नाबालिग बेटा बिहार में सूखे नशे का चलन बढ़ा: 70 लाख के गांजा के साथ तीन स्मगलर अरेस्ट, पटना पुलिस की बड़ी कार्रवाई बिहार में सूखे नशे का चलन बढ़ा: 70 लाख के गांजा के साथ तीन स्मगलर अरेस्ट, पटना पुलिस की बड़ी कार्रवाई
02-May-2020 11:44 AM
DESK: यूपी के सीएम आदित्यनाथ योगी एक बार फिर तब्लीगी जमातियों पर भड़के हुए है. सीएम ने कहा कि रोग होना कोई बड़ी बात नहीं है, लेकिन जान बूझकर छिपाकर कोरोना संक्रमण फैलाया यह बर्दाश्त करने से बाहर है.
बीमारी कोई अपराध नहीं
सीएम योगी ने कहा कि बीमारी होना कोई अपराध नहीं है. इसको इलाज कर ठीक किया जा सकता है. लेकिन तब्लीगी जमात ने चौकाने वाला काम किया. कोरोना संक्रमण होने के बाद बीमारी को छिपाया. जिससे यूपी में कोरोना का संक्रमण सबसे अधिक हुआ. जिसका खामियाजा भुगतना पड़ रहा है. कई जमातियों को पकड़ा गया है और सैकड़ों को क्वॉरेंटाइन किया गया है.
तब्लीगी जमात की हरकत भी बर्दास्त से बाहर
सीएम योगी ने कहा कि कोरोना संक्रमित तब्लीगी जमात को जब हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया तो उनकी गंदी हरकत बर्दाश्त से बाहर था. वह कानपुर, वाराणसी और आजमगढ़ में नर्सों के सामने बिना कपड़े के सामने आए. मेडिकल स्टाफ पर थूका. पहले तो इनलोगों को प्रेम से समझाया गया. जब ये नहीं समझे तो इनलोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की गई है. बता दें कि यूपी में आधे से अधिक कोरोना संक्रमण का मामला तब्लीगी जमात से मिला. जब पुलिस इनलोगों को क्वॉरेंटाइन किया तो आजमगढ़ समेत कई जगहों पर पुलिस और मेडिकल टीम पर हमला किया.