ब्रेकिंग न्यूज़

मुंगेर में इंटर परीक्षार्थी 3 दिन से लापता, दोस्त पर अपहरण का आरोप RJD के पूर्व विधायक रियाजुल हक ने थामा JDU का दामन, लालू-तेजस्वी की पार्टी को बड़ा झटका 8 फरवरी से बिहार यात्रा पर निकलेंगे प्रशांत किशोर, हार के बाद जन सुराज को नए सिरे से खड़ा करने की तैयारी पूर्णिया में जमीन विवाद बनी बड़ी समस्या, शिवम मेडिकल कॉलेज निर्माण में अड़चन का आरोप नीट छात्रा की संदिग्ध मौत के बाद बड़ा फैसला: बिहार में गर्ल्स हॉस्टल-लॉज के लिए नियम सख्त, 24 घंटे महिला वार्डन अनिवार्य, जानिये पूरी गाईडलाइन झारखंड के गोड्डा हॉस्टल से फरार 4 नाबालिग बच्चे जमुई स्टेशन पर बरामद, GRP ने परिजनों से मिलाया PMCH और NMCH में फ्लाइंग स्क्वायड की रेड, पकड़ा गया दलाल सफाईकर्मी टर्मिनेट बिहार से लापता 3 नाबालिग बच्चियां दिल्ली से बरामद, पुलिस ने किया परिजनों के हवाले गुलज़ारबाग़ प्रिंटिंग प्रेस के दुर्लभ दस्तावेजों का डिजिटलीकरण, मुख्य सचिव ने किया निरीक्षण बदहाली का आलम देखिये: दिन के उजाले में मरीज का मोबाइल टॉर्च की रोशनी में हुआ ईलाज

स्वच्छता सिटी सर्वे रिपोर्ट जारी, इंदौर लगातार चौथे साल टॉप पर

स्वच्छता सिटी सर्वे रिपोर्ट जारी, इंदौर लगातार चौथे साल टॉप पर

20-Aug-2020 12:58 PM

DESK : केंद्रीय शहरी विकास मंत्रालय ने स्वच्छता सिटी सर्वे रिपोर्ट को आज विडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए  जारी कर दिया. इस लिस्ट में मध्य प्रदेश का इंदौर शहर लगातार चौथी बार पहले पायदान पर काबिज है. दूसरे  नंबर पर गुजरात का सूरत शहर और तीसरे नंबर पर महाराष्ट्र का नवी मुंबई है. इस रिपोर्ट को केंद्रीय शहरी विकास मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने जारी किया है.


रिपोर्ट जारी करते हुए केंद्रीय शहरी विकास मंत्री ने इंदौर के लोगों का शुक्रिया अदा किया. इस मौके पर उन्होंने कहा कि इंदौर और उसके लोगों ने स्वच्छता के प्रति अनुकरणीय समर्पण दिखाया है. इस शानदार प्रदर्शन के लिए सीएम शिवराज सिंह चौहान, शहर के लोगों, राजनीतिक नेतृत्व और नगर निगम बधाई के पात्र हैं. 


शहरी विकास मंत्रालय द्वारा जारी किये गए लिस्ट में प्राचीन पवित्र शहर वाराणसी गंगा नदी के किनारे बसा सबसे साफ शहर  है. केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी लोकसभा में इस प्राचीन शहर का प्रतिनिधित्व करते हैं. उनके दूरदर्शी नेतृत्व ने इस उपलब्धि के लिए शहर के लोगों को प्रेरित किया है. वहीं देशभर में पटना की रैंकिंग में सुधार दर्ज किया गया है. इस साल पूरे देश में पटना का स्थान 105 है, जबकि साल 2019 में ये 318 था और साल 2018 में पटना 309वें रैंक पर था. इस साल के नतीजों को देखते हुए पटना नगर निगम द्वारा साल 2021 में पटना को देश की रैकिंग में टॉप 50 में लाने का लक्ष्य रखा गया है.

दरअसल, देश के नागरिकों में स्वच्छता को लेकर भागीदारी बढ़ाने के लिए स्वच्छ सर्वेक्षण की शुरुआत की गई थी. स्वच्छता सर्वेक्षण के पहले संस्करण में भारत में सबसे स्वच्छ शहर का खिताब मैसुरू को मिला था.  इसके बाद लगातार तीन साल 2017, 2018 और 2019 में मध्य प्रदेश का इंदौर शहर सबसे स्वच्छ घोषित किया गया था।