बिहार में अवैध शराब पर बड़ी कार्रवाई: मुखिया समेत 15 लोग गिरफ्तार, उत्पाद विभाग का सख्त अभियान पहले पति की बेरहमी से हत्या… अब पत्नी ने दो मासूम बच्चों संग उठाया खौफनाक कदम, तीनों की हालत नाजुक देशभर में 1 अप्रैल से लागू होंगे नए श्रम कानून, सैलरी, ओवरटाइम और सामाजिक सुरक्षा में बड़े बदलाव; क्या होगा असर? देशभर में 1 अप्रैल से लागू होंगे नए श्रम कानून, सैलरी, ओवरटाइम और सामाजिक सुरक्षा में बड़े बदलाव; क्या होगा असर? पटना में परिवहन विभाग की सख्ती: 800 से अधिक BH सीरीज वाहनों पर जुर्माना, 575 वाहनों से भारी वसूली पटना में परिवहन विभाग की सख्ती: 800 से अधिक BH सीरीज वाहनों पर जुर्माना, 575 वाहनों से भारी वसूली LPG किल्लत और बढ़ती महंगाई के खिलाफ सरकार को घेरने की तैयारी में बिहार कांग्रेस, वरिष्ठ नेताओं का पैनल तैयार LPG किल्लत और बढ़ती महंगाई के खिलाफ सरकार को घेरने की तैयारी में बिहार कांग्रेस, वरिष्ठ नेताओं का पैनल तैयार बिहार में दिन में सस्ती और शाम में महंगी बिजली, हर महीने बचेंगे इतने रूपए; पावर कंपनी ने गिनाए फायदे बिहार में दिन में सस्ती और शाम में महंगी बिजली, हर महीने बचेंगे इतने रूपए; पावर कंपनी ने गिनाए फायदे
13-Oct-2022 08:15 PM
PATNA: बिहार में डेंगू का प्रकोप जारी है। डेंगू से ग्रसित मरीजों की संख्या दिन पर दिन बढ़ती जा रही है। सबसे खराब हालत राजधानी पटना का है। जहां डेंगू खतरनाक रूप लेता जा रहा है। डेंगू के रोकथाम एवं नियंत्रण के लिए आज डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग, नगर विकास एवं आवास विभाग की संयुक्त समीक्षा बैठक हुई। समीक्षा बैठक में तेजस्वी यादव ने अधिकारियों को कई दिशा निर्देश दिए।
समीक्षा बैठक में यह बताया गया कि सरकार की ओर से अंतर्विभागीय समन्वय स्थापित कर स्वच्छता अभियान पर विशेष ध्यान देकर डेंगू के रोकथाम, उपचार और नियंत्रण किया जा रहा है। डेंगू की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह सतर्क है। नगर विकास एवं आवास विभाग तथा स्वास्थ्य विभाग द्वारा कचरा प्रबंधन, एन्टी लार्वा फॉगिंग तथा जाँच कर निरंतर दवाई वितरित की जा रही है। अस्पतालों में जाँच और बेड की संख्या बढ़ाई गयी है।
आम नागरिकों से यह आग्रह भी किया गया है कि वे अपने घरों में और आसपास पूर्ण साफ-सफाई की व्यवस्था सुनिश्चित करें। घरों के कूलर, टेंक, ड्रम, बाल्टी आदि से पानी खाली करें। पानी एकत्रित होने वाली सभी अनुपयोगी वस्तुएं जैसे-टीन के डब्बे, कॉच एव प्लास्टिक के बोतल, नारियल के खोल, पुराने टायर को हटा दें। पानी में लार्वा पाए जाने पर टेमीफोस लार्वानाशक दवा का पानी की सतह पर छिड़काव करें।