क्लीनिक को डॉक्टर ने बनाया सेक्स रैकेट का अड्डा, 400 रुपए फीस लेकर चला रहा था जिस्मफरोशी का धंधा पटना के बाद अब इस जिले में बनेगा 16 किलोमीटर लंबा मरीन ड्राइव, बिहार सरकार के मंत्री का एलान पटना के बाद अब इस जिले में बनेगा 16 किलोमीटर लंबा मरीन ड्राइव, बिहार सरकार के मंत्री का एलान पटना-रांची जनशताब्दी एक्सप्रेस के पहिये से उठा धुआं, रेल यात्रियों में मची अफरातफरी पटना-रांची जनशताब्दी एक्सप्रेस के पहिये से उठा धुआं, रेल यात्रियों में मची अफरातफरी कमांडो कैंप पर रॉकेट-ग्रेनेड से हमला, 4 जवान घायल मिलावटी दूध पीने से 16 लोगों की मौत, 3 ICU में भर्ती बिहार में भूमि विवाद को लेकर हिंसक झड़प, फर्नीचर दुकान में लूटपाट के बाद लगाई आग; दोनों पक्ष से कई लोग घायल बिहार में भूमि विवाद को लेकर हिंसक झड़प, फर्नीचर दुकान में लूटपाट के बाद लगाई आग; दोनों पक्ष से कई लोग घायल पटना में रामनवमी को लेकर जिला प्रशासन ने कसी कमर, महावीर मंदिर इलाके में हाई अलर्ट; चप्पे-चप्पे पर रहेगी पैनी नजर
17-Jun-2020 07:55 PM
DELHI : अभी-अभी बड़ी खबर सामने आ रही है। दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्य़ेन्द्र जैन को कोरोना हुआ है। दिल्ली के स्वास्थ्य़ मंत्री की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया था। कल ही उनका कोरोना जांच के लिए सैंपल लिया गया था।
सत्येंद्र जैन को मंगलवार को दिल्ली के राजीव गांधी सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। सत्येंद्र जैन को सांस लेने में तकलीफ थी, जो कि कोरोना वायरस के लक्षणों में शामिल है। हालांकि, मंगलवार को कोरोना के लिए हुई जांच की रिपोर्ट नेगेटिव आई थी इसके बाद दोबारा उनका टेस्ट कराया गया था।
दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन लगातार बैठकों में हिस्सा ले रहे थे। बीते दिनों भी केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने जब दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल और अन्य अधिकारियों के साथ लगातार कई बैठकें कीं तब सत्येंद्र जैन बतौर स्वास्थ्य मंत्री उस बैठक में मौजूद थे। अब दोबारा जांच में स्वास्थ्य मंत्री की रिपोर्ट पॉजिटिव जाने के बाद कई नेताओं को क्वारनटीन करना पड़ेगा।
वहीं, इससे पहले दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का भी कोरोना का टेस्ट हुआ था, उनकी भी तबीयत बिगड़ी थी और बुखार हो रहा था, जिसके बाद उनका कोरोना टेस्ट हुआ था। उनकी कोरोना रिपोर्ट नेगेटिव आई थी। इस बीच दिल्ली की आप विधायक आतिशी का कोरोना टेस्ट पॉजिटिव पाया गया है।