Bihar Bhumi: बिहार में अब घर बैठे होगी जमीन की रजिस्ट्री, इस दिन से शुरू होने जा रही नई व्यवस्था; बुजुर्गों को बड़ी राहत Bihar Bhumi: बिहार में अब घर बैठे होगी जमीन की रजिस्ट्री, इस दिन से शुरू होने जा रही नई व्यवस्था; बुजुर्गों को बड़ी राहत Patna NEET case : पटना NEET छात्रा मामला: परिवार बोले – सीबीआई जांच से नहीं मिलेगा न्याय, कहा - हमने नहीं किया है कोई डिमांड; बताया क्या है इच्छा हत्या या आत्महत्या? बिहार में गेस्ट हाउस के कमरे से कारोबारी और उसके बेटे का शव मिलने से सनसनी हत्या या आत्महत्या? बिहार में गेस्ट हाउस के कमरे से कारोबारी और उसके बेटे का शव मिलने से सनसनी Bihar News: रिहायशी इलाके में निकला 12 फीट का विशालकाय अजगर, ग्रामीणों में मचा हड़कंप Bihar News: रिहायशी इलाके में निकला 12 फीट का विशालकाय अजगर, ग्रामीणों में मचा हड़कंप Bihar Road Project: जेपी गंगा पथ से दीदारगंज तक फर्राटा भर रहीं गाड़ियां, इस जगह जल्द बनकर तैयार होगा नया ROB मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना: बिहार की महिलाओं को चरणबद्ध तरीके से मिलेंगे 2-2 लाख, जानिए.. मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना: बिहार की महिलाओं को चरणबद्ध तरीके से मिलेंगे 2-2 लाख, जानिए..
04-Dec-2024 10:14 AM
By First Bihar
DESK : शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष्र सुखबीर बादल पर हमला किया गया है। स्वर्ण मंदिर में उन पर गोली चलाई गई है। वे श्री अकाल तख्त साहिब की तरफ से दी गई धार्मिक सजा भुगतने श्री हरमंदिर साहिब पहुंचे थे। तभी उनके ऊपर हमला बोला गया है। हालांकि वह हमले में बाल-बाल बच गए हैं। घटना के समय अमृतसर के स्वर्ण मंदिर के बाहर सुखबीर बादल पहरेदार के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे थे। बादल धार्मिक सजा काट रहे हैं और आज उनकी सजा का दूसरा दिन है। इस बीच उनपर जानलेवा हमला बोला गया है।
शिरोमणि अकाली दल के नेता सुखबीर सिंह बादल पर जानलेवा हमला, अमृतसर के गोल्डन टेंपल में फायरिंग,बाल-बाल बचे#sukhbirbadal #GoldenTemple #amritsar pic.twitter.com/7ASzUuV9hL
— FirstBiharJharkhand (@firstbiharnews) December 4, 2024
वहीं, पंजाब के पूर्व उपमुख्यमंत्री और शिरोमणि अकाली दल के नेता सुखबीर सिंह बादल पर हुए जानलेवा हमले का वीडियो सामने आया है। सुखबीर बादल पर अमृतसर में फायरिंग हुई है लेकिन वह इस हमले में बाल-बाल बच गए। वीडियो में दिख रहा है कि एक शख्स रिवॉल्वर निकालकर सुखबीर सिंह बादल पर फायरिंग करने की कोशिश करता है। हालांकि, वहां खड़े शख्स उसे रोक देते हैं। यह हमला तब हुआ, जब सुखबीर सिंह बादल सहित शिरोमणि अकाली दल के नेता 2 दिसंबर को श्री अकाल तख्त साहिब द्वारा उनके लिए घोषित धार्मिक दंड के तहत 'सेवा' कर रहे थे।
बताया जा रहा है कि, सुखबीर सिंह बादल दरबार साहिब के गेट पर दरबान के रूप में अपनी सेवा दे रहे थे। वह धार्मिक सजा के तौर पर दरबान के रूप में अपनी सेवा दे रहे थे। तभी एक हमलावर सामने से आता है और उन पर पिस्तौल तान देता है। वह अपनी जेब से बंदूक निकालता है और सुखबीर सिंह बादल पर तान देता है। इसके बाद सुखबीर सिंह बादल के बगल में खड़े सेवादारों में से एक आगे बढ़ता है और हमलावर को रोकता है।जब तक वह रोक पाता, तब तक फायरिंग हो जाती है लेकिन गनीमत यह रही कि यह मिसफायर हो गई और इसमें किसी को कुछ नहीं हुआ।
इधर, मौके पर मौजूद लोगों ने आरोपी को काबू कर पुलिस के हवाले कर दिया। दरबार साहिब के सामने हमलावर की फायरिंग से स्वर्ण मंदिर परिसर में हड़कंप मच गया। फिलहाल सुखबीर सिंह बादल सुरक्षित बताए जा रहे हैं। इस हमलावर का नाम नारायण सिंह चौरा है और खालिस्तान का समर्थक बताया जा रहा है। इसके साथ ही आतंकी संगठन बब्बर खालसा से जुड़़ा हुआ बताया जा रहा है और चंडीगढ़ जेल ब्रेक कांड का भी आरोपी।