IRCTC fine : पटना- टाटा वंदे भारत में यात्रियों को परोसा गया खराब खाना, अब रेलवे ने लिया एक्शन; IRCTC और वेंडर पर लगाया लाखों का जुर्माना Bihar school : बिहार के स्कूलों में अब हर सुबह राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ से होगी शुरुआत – जानें नए निर्देश और नियम बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध
16-May-2024 10:11 AM
By First Bihar
PATNA : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की तबीयत अब ठीक है। इसके बाद अब वह वह आज से चुनाव प्रचार पर निकलेंगे। सीएम शिवहर में लवली आनंद और मोतिहारी में राधा मोहन सिंह के पक्ष में रैली को संबोधित करेंगे। दो दिनों के ब्रेक के बाद नीतीश कुमार की चुनावी सभा आयोजित हो रही है। पिछले दो दिनों से मुख्यमंत्री बीमार चल रहे थे। लिहाजा,उनके चुनाव प्रचार पर ब्रेक लग गया था।
दरअसल,मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पिछले दो दिनों से बीमार थे लिहाजा वो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नॉमिनेशन में भी बनारस नहीं जा सके थे। हालांकि पीएम मोदी के पटना में हुए रोड शो में वह जरूर शामिल हुए थे। लेकिन उसके बाद से ही तबीयत नासाज चल रही थी। अब उनकी तबीयत ठीक है, इसलिए आज से चुनाव प्रचार अभियान की फिर से शुरुआत कर रहे हैं। वो शिवहर और मोतिहारी में चुनावी जनसभा करेंगे।
मालूम हो कि, शिवहर लोकसभा सीट 2019 में बीजेपी के पास थी। यहां से रमा देवी चुनाव जीती थीं। लेकिन इस बार रमा देवी को टिकट नहीं मिला है। इसके साथ ही शिवहर लोकसभा सीट जेडीयू को दे दी गई है। जेडीयू की ओर से बाहुबली आनंद मोहन की पत्नी लवली आनंद यहां से चुनाव लड़ रही हैं। अब उनके पक्ष में सीएम आज बेलसंड में जनसभा करेंगे।
उधर, पूर्वी चंपारण में बीजेपी के कद्दावर नेता राधा मोहन सिंह फिर से चुनावी मैदान में हैं। लगातार यहां से चुनाव जीत रहे हैं। बीजेपी ने एक बार फिर से उन पर ही भरोसा जताया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पूर्वी चंपारण के रक्सौल में जनसभा कर उनके लिए आज वोट मांगेंगे। इन दोनों सीटों पर छठे चरण में 25 मई को मतदान होना है। एनडीए के सभी दिग्गज पांचवें और छठे चरण के साथ ही सातवें चरण के लोकसभा क्षेत्र के लिए चुनाव प्रचार में लग गए हैं।