ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में अवैध शराब पर बड़ी कार्रवाई: मुखिया समेत 15 लोग गिरफ्तार, उत्पाद विभाग का सख्त अभियान पहले पति की बेरहमी से हत्या… अब पत्नी ने दो मासूम बच्चों संग उठाया खौफनाक कदम, तीनों की हालत नाजुक देशभर में 1 अप्रैल से लागू होंगे नए श्रम कानून, सैलरी, ओवरटाइम और सामाजिक सुरक्षा में बड़े बदलाव; क्या होगा असर? देशभर में 1 अप्रैल से लागू होंगे नए श्रम कानून, सैलरी, ओवरटाइम और सामाजिक सुरक्षा में बड़े बदलाव; क्या होगा असर? पटना में परिवहन विभाग की सख्ती: 800 से अधिक BH सीरीज वाहनों पर जुर्माना, 575 वाहनों से भारी वसूली पटना में परिवहन विभाग की सख्ती: 800 से अधिक BH सीरीज वाहनों पर जुर्माना, 575 वाहनों से भारी वसूली LPG किल्लत और बढ़ती महंगाई के खिलाफ सरकार को घेरने की तैयारी में बिहार कांग्रेस, वरिष्ठ नेताओं का पैनल तैयार LPG किल्लत और बढ़ती महंगाई के खिलाफ सरकार को घेरने की तैयारी में बिहार कांग्रेस, वरिष्ठ नेताओं का पैनल तैयार बिहार में दिन में सस्ती और शाम में महंगी बिजली, हर महीने बचेंगे इतने रूपए; पावर कंपनी ने गिनाए फायदे बिहार में दिन में सस्ती और शाम में महंगी बिजली, हर महीने बचेंगे इतने रूपए; पावर कंपनी ने गिनाए फायदे

Home / news / स्वाइन और H3N2 वायरस के बाद कोरोना की दस्तक : राजधानी में एकसाथ...

स्वाइन और H3N2 वायरस के बाद कोरोना की दस्तक : राजधानी में एकसाथ मिले 3 पॉजिटिव मरीज

19-Mar-2023 07:49 AM

By First Bihar

PATNA  : स्वाइन फ्लू और एच3एन2 से जूझ रहे पटना में 50 दिन कोरोना ने दस्तक दी है। राज्य के अंदर एक साथ तीन कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। पॉजिटिव मरीजों में से एक पटना, एक भोजपुर और एक रोहतास के निवासी बताए जा रहे हैं।


दरअसल, देश समेत बिहार में इन दिनों एच3एन2 वायरस को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। इस बीच अब जो जानकारी निकल कर सामने आई है उसके मुताबिक राज्य एक साथ तीन कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं।  इसमें से दो का इलाज पीएमसीएच में चल रहा है। वहीं, एक का इलाज पटना के एक निजी अस्पताल में चल रहा है।  


मिली जानकारी के अनुसार, भोजपुर और रोहतास निवासी मरीज पिछले कई दिनों से पीएमसीएच में किसी अन्य बीमारी को लेकर  लेकर भर्ती थे जिसके बाद माइक्रोबायोलॉजी विभाग में जब इनकी जांच की गई तो यह लोग करोना संक्रमित पाए गए। वहीं,  पटना निवासी व्यक्ति मेडिकल अस्पताल में इलाज करा रहा था वहां उसने उसने अपनी जांच कंकड़बाग के एक निजी लैब में कराई जिसमें हुआ कोरोना संक्रमित पाया गया।


इधर, राज्य में एक बार फिर से करोना का दस्तक होने के बाद स्वास्थ विभाग की तरफ से लोगों को घर अथवा अस्पतालों में सावधानी बरतने की सलाह दी गई है लोगों को कहा गया है कि बेवजह भीड़भाड़ वाले इलाकों में जाने से बचे और जरूरत हो तो मास्क का उपयोग जरूर करें।