ब्रेकिंग न्यूज़

अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?

Home / news / सुशील मोदी ने राज्यसभा सांसद के तौर पर ली शपथ, उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू...

सुशील मोदी ने राज्यसभा सांसद के तौर पर ली शपथ, उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने दिलाई शपथ

12-Dec-2020 04:20 PM

PATNA : बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम और बीजेपी के वरिष्ठ नेता सुशील कुमार मोदी ने आज से केंद्र में अपनी नई पारी की शुरुआत कर दी है। सुशील कुमार मोदी ने आज राज्यसभा सांसद के तौर पर शपथ ले ली। आज शाम 4 बजे संसद भवन राज्यसभा चेंबर में उन्हें शपथ दिलाई गई। राज्यसभा के सभापति और भारत के उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने सुशील मोदी को सदन के सदस्यता की शपथ दिलाई। 


सुशील मोदी राज्यसभा के लिए हुए उपचुनाव में निर्विरोध निर्वाचित हुए थे और राज्यसभा के लिए निर्वाचित होने के बाद उन्होंने विधान परिषद की सदस्यता से इस्तीफा भी दे दिया था। सुशील कुमार मोदी ने ना केवल केंद्र की राजनीति में कदम रखा है बल्कि अपने नाम एक नया रिकॉर्ड भी दर्ज कराया है। सुशील मोदी बिहार में दोनों सदनों विधानसभा और विधान परिषद के अलावे लोकसभा और राज्यसभा के सदस्य बन चुके हैं। वह बिहार के ऐसे पहले राजनेता हैं जिन्होंने चारो सदन की सदस्यता अपने नाम की हो। सुशील मोदी इसके पहले लोकसभा के सदस्य रह चुके हैं। 


एलजेपी के संस्थापक और पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय रामविलास पासवान के निधन के बाद खाली हुई राज्यसभा सीट पर सुशील मोदी निर्वाचित हुए हैं। इसके पहले विधानसभा चुनाव में एनडीए की जीत के बावजूद बीजेपी नेतृत्व ने उन्हें बिहार सरकार में शामिल नहीं किया। उन्हें डिप्टी सीएम बनाने की बजाय बीजेपी नेताओं ने केंद्रीय राजनीति में लाने का निर्णय लिया। अब कयास लगाया जा रहा है कि मोदी को केंद्रीय कैबिनेट में जगह मिल सकती है। अगर ऐसा हुआ तो सुशील।मोदी के लिए यह एक और बड़ी उपलब्धि होगी।