ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR: दो बाइक की सीधी टक्कर में वकील की मौत, घायल युवक DMCH रेफर मुंगेर में अवैध गिट्टी और बालू ढुलाई पर प्रशासन की सख्त कार्रवाई, 5 गिरफ्तार, 47 लाख का जुर्माना NEET छात्रा हत्याकांड!: जहानाबाद में 25 KM लंबा मार्च, सरकार पर लीपापोती का आरोप BIHAR: रंगदारी मामले में निलंबित थानाध्यक्ष अमरज्योति ने किया सरेंडर, कोर्ट ने भेजा जेल पटना में साइबर ठगी का बड़ा खुलासा: तीन कॉल सेंटरों पर रेड, 22 गिरफ्तार फ्लैट खरीदारों के हित पर जोर: रेरा बिहार कार्यक्रम में न्यायमूर्ति चक्रधारी शरण सिंह का मार्गदर्शन बिहार में अवैध खनन पर सरकार सख्त: सारण में कई वाहन जब्त, 75.65 लाख का जुर्माना राशनकार्ड धारकों को बड़ी राहत: होली और दिवाली पर मिलेगा मुफ्त गैस सिलेंडर Bihar News: जनगणना को लेकर नीतीश सरकार ने शुरू की तैयारी, समन्वय समिति की हुई बैठक; पूछे जाएंगे आपसे 33 सवाल Bihar News: जनगणना को लेकर नीतीश सरकार ने शुरू की तैयारी, समन्वय समिति की हुई बैठक; पूछे जाएंगे आपसे 33 सवाल

चंद्रिका और लालू परिवार के विवाद में कूदे सुशील मोदी, कहा- बहू ऐश्वर्या को न्याय नहीं दे सकीं राबड़ी

चंद्रिका और लालू परिवार के विवाद में कूदे सुशील मोदी, कहा- बहू ऐश्वर्या को न्याय नहीं दे सकीं राबड़ी

30-Dec-2019 08:51 PM

PATNA:  लालू प्रसाद और चंद्रिका राय के परिवार के विवाद में आज बिहार के डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी भी कूद पड़े. मोदी ने कहा कि राबड़ी एक महिला के रुप में वे न अपनी बहू को न्याय दे सकीं और न ही मुख्यमंत्री के रुपए में बिहार में सद्भाव के साथ विकास कर सकीं. 

इसको भी पढ़ें PK पर सुशील मोदी का पलटवार, कहा- चुनावी डाटा और नारा गढ़ने वाले विरोधियों को फायदा पहुंचाने के लिए दे रहे बयान

हेमंत के बहाने राबड़ी पर साधा निशाना

 मोदी ने इसको लेकर ट्वीट किया कि ’’राबड़ी देवी ने हेमंत सोरेन को बधाई देते हुए झारखंड में  सामाजिक न्याय और  सद्भाव के नए कीर्तिमान की कामना है, जबकि एक महिला के रूप में वे न अपनी बहू को न्याय दे सकीं और न मुख्यमंत्री के रूप में बिहार में सद्भाव के साथ विकास कर सकी थीं.  जिनके पास आचरण का बल नहीं होता, उनके शब्दों का कोई मोल नहीं होता. 

बता दें कि ऐश्वर्या ने राबड़ी देवी पर मारपीट कर बाहर निकालने का आरोप लगाया था. इस घटना के बाद ऐश्वर्या ने राबड़ी देवी का आवास छोड़ दिया था और राबड़ी समेत तीन पर केस दर्ज कराया था. राबड़ी ने भी ऐश्वर्या पर केस दर्ज कराया था. कुछ दिन पहले ही राबड़ी ने ऐश्वर्या का सामना उसके मायके भेजवा दिया, लेकिन ऐश्वर्या के पिता ने सामान लेने से इंकार कर दिया था. तीन दिनों तक चंद्रिका के घर के सामने गाड़ी खड़ी रही थी. तेज प्रताप यादव और ऐश्वर्या राय का तलाक का केस कोर्ट में चल रहा है.