अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?
21-Sep-2020 03:05 PM
PATNA: बिहार के डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस संबोधित किया. दिलचस्प ये है प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले यह एलान करवाया गया कि डिप्टी सीएम सिर्फ कृषि बिल से संबंधित सवालों के जवाब ही देंगे. आमतौर पर ऐसा होता नहीं है लेकिन इससे साफ जाहिर होता है प्लान को लेकर दिया जाने वाला डिप्टी सीएम का बयान कितना हल्का था और उससे सुशील मोदी की फजीहत किस तरह से बढ़ी है.
दिलचस्प ये है कि कृषि बिल को लेकर आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में डिप्टी सीएम रघुवंश प्रसाद सिंह को लेकर आरजेडी पर हमला बोलते रहे और दूसरी राजनीतिक बातें भी करते रहे. लेकिन इस प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले यह एलान करवाया कि कोई राजनीतिक सवाल नहीं पूछे जाएंगे.
1 सप्ताह पहले बिहार के डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी ने कहा था कि बिहार में पलायन की परंपरा रही है. बिहार के लोगों को पलायन में आनंद आता है. डिप्टी सीएम ने कहा था कि दो जून की रोटी कमाने के लिए कोई बाहर नहीं जाता. इस बयान ने न सिर्फ बीजेपी बल्कि जेडीयू की भी फजीहत बढ़ा रखी थी. ना तो जेडीयू बीजेपी के बड़े नेता इस बयान को लेकर कुछ बोलने को तैयार थे और ना ही सरकार के कोई मंत्री. इस बयान ने सुशील मोदी को किस तरफ से व्यक्त पर लाकर खड़ा किया है उसकी वानगी देखने को मिली है.