लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में बिहार में अपराधियों का तांडव, मॉर्निंग वॉक पर निकले प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली
02-Jan-2020 07:49 PM
PATNA: सुशील मोदी ने लालू प्रसाद पर निशाना साधते हुए कहा कि लालू की सोच लालटेन वाली हैं. उनका बेटा तेजस्वी यादव चार्टर्ड प्लेन में बर्थडे मनाते हैं. लेकिन आम जनता के लिए लालू बुलेट और मेट्रो का विरोध करते हैं.
बिहार में नहीं होने दिया विकास
मोदी ने इसको लेकर ट्वीट किया कि ‘’लालू प्रसाद ने सूर्य ग्रहण में बिस्कुट खाने और सूचना क्रांति को आईटी-वाईटी बताकर मजाक उड़ाते हुए बार-बार साबित किया कि उनकी सोच लालटेन युग वाली है और इसीलिए उन्होंने बिहार का विकास नहीं होने दिया.आज भले ही उनके बेटे चार्टर विमान में केक काट कर बर्थ डे मनाए, लेकिन आम जनता के लिए बुलेट ट्रेन और मेट्रो रेल का विरोध करते हैं. 2020 में लोगों ने तय करना है कि बिहार हर घर बिजली, नल का जल, महासेतू, फ्लाइओवर और मेट्रो रेल देने वाली सरकार के साथ चलेगा या चरवाहा विद्यालय खोलवाने वालों के साथ?’’
फैला रहे अफवाह
मोदी ने ट्वीट किया कि’’ नया साल बिहार के लिए विधानसभा चुनाव का वर्ष है, इसलिए सभी नागरिकों को हर तरह के दुष्प्रचार, अफवाह, तथ्यहीन बयानबाजी और अंधविश्वास में भरोसा करने वालों से लगातार सावधान रहने की जरूरत है. बिहार में 15 साल राज करने वाले लालू प्रसाद को जब जनता ने सत्ता से बाहर किया था, तब काफी तक उन्होंने सीएम आवास नहीं छोड़ा और नीतीश कुमार को सर्किट हाउस में सरकार चलानी पड़ी थी. जाते समय लालू प्रसाद मिट्टी तक ले गए थे. भूत-प्रेत और तंत्र-मंत्र को मानने वाले लालू प्रसाद ने बाद में एक तांत्रिक को पार्टी का उपाध्यक्ष तक बना दिया था.
बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में...
बिहार दिवस पर CM नीतीश को बधाई, JDU प्रदेश महासचिव ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात....दी शुभकामनाएं ...
पूर्व JDU नेता केसी त्यागी ने RLD का दामन थामा, दिल्ली में पार्टी चीफ जयंत चौधरी ने दिलाई सदस्यता...