ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR NEWS : बिहार में राजस्व वसूली पर सख्ती ! एक्शन में विजय सिन्हा, लखीसराय समेत इन जिलों के MDO से शोकॉज , क्यों कम हुई वसूली ? गुरुजी का ‘प्यार’ निकला धोखा! 7 साल तक छात्रा को बहलाया, शादी की बात आई तो बदल लिया रंग, अब केस दर्ज Bihar crime news : पुलिस-ग्रामीण लड़ाई में SHO ने सीने में मारी गोली ! एक की मौत; अब SSP ने लिया एक्शन पटना के इस थाने में एक साथ 73 लोगों पर दर्ज हुआ FIR, तीन पुलिसकर्मी भी घायल; पढ़िए पूरी खबर... Bihar News : महावीर मंदिर में रात 2 बजे खुलेंगे कपाट, जानिए LPG किल्लत के बीच नैवेद्यम को लेकर क्या है तैयारी; सुरक्षा को लेकर तैयार हुआ यह प्लान मोतिहारी में खेल की राशि से खिलावाड़! स्पोर्ट्स सामाग्री के लिए 'वेंडर' इंपैनल ही नहीं करना तो अधिकारी चहेते की पैरवी कैसे कर रहे ? DPO का बयान ही बहुत कुछ इशारा कर रहा... IPS Transfer : लखीसराय में विधानसभा चुनाव के बाद दो SP बदल दिए गए, जानिए अब किन्हें मिली पोस्टिंग बिहार बोर्ड रिजल्ट जानने का आसान तरीका: मोबाइल से मिनटों में देखें बिना इंटरनेट के परिणाम Bihar News: खनन विभाग के दो इंस्पेक्टरों की संपत्ति होगी जांच..कमाई पर निगरानी की नजर ! शिकायत के बाद विजिलेंस ने मांगी जानकारी मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप: बिहार में 15 दिन के मासूम की तकिये से मुंह दबाकर हत्या, इलाके में हड़कंप

Home / news / राजद के बिहार बंद पर सुशील मोदी ने साधा निशाना, कहा- जंगल राज...

राजद के बिहार बंद पर सुशील मोदी ने साधा निशाना, कहा- जंगल राज की याद दिलाने के लिए पेट्रोल लेकर उतरे थे सड़क पर

21-Dec-2019 07:06 PM

PATNA: राजद के बिहार बंद पर बीजेपी ने पलटवार किया है. सुशील मोदी ने कहा कि राजद को पहले से पता था कि उनके बिहार बंद को सिवा एक गुमराह समुदाय के  कट्टरपंथियों के अलावा नागरिकता कानून को ठीक से समझने वाले एक भी आदमी का समर्थन नहीं मिलने वाला है. इसलिए वे पेट्रोल, माचिस और तेल पिलायी लाठी लेकर  शांतिपूर्ण लोगों को अपने जंगलराज की याद दिलाने निकले थे. इनका बिहार बंद लोकतांत्रिक विरोध प्रदर्शन नहीं था. यह राजनीतिक गुंडागर्दी थी.

संविधान की समझ नहीं

मोदी ने इसको लेकर ट्वीट किया कि ‘’ लालू प्रसाद ने बिहार को चरवाहा विद्यालय, लाठी,  गरीबी और पलायन के सिवा दिया ही क्या है?   जिनका ज्ञान भैंस की पीठ पर चढ़ा रहा और जो कलम-कंप्यूटर के बजाय जो लाठी में तेल पिलाते रहे, उन्हें संविधान की समझ क्या होगी?  तेजस्वी यादव ने जेएनयू के टुकड़े-टुकड़े गैंग और एक खास समुदाय भड़काने में कुद को एक खास नेता से ज्यादा असरदार साबित करने के लिए वामदलों से अलग बंद का आयोजन किया था. 

बच्चों का किया इस्तेमाल

मोदी ने ट्वीट किया कि ‘’ राजद के प्रदर्शन में बच्चों का इस्तेमाल हुआ, कई जगह सरकारी सम्पत्ति को नुकसान पहुंचाया गया और बड़ी संख्या में गरीबों-मजदूरों को दिहाड़ी गंवानी पड़ी. गंभीर रूप से बीमार लोग अस्पताल नहीं पहुंच पाए. यहां तक की एंबुलेंस तक को रोका गया.  लालू यादव  बताए कि यह बंद क्या केवल पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान के मुसलमानों को भारत की नागरिकता दिलाने की जबरदस्ती के लिए था?’’