अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?
31-Aug-2020 12:09 PM
PATNA: बिहार विधानसभा चुनाव से पहले सेक्युलरिजम पर बिहार की सियासत गर्म है। चुनावी गहमा-गहमी के बीच बिहार की राजनीति का पारा पहले से चढ़ा हुआ है और राम मंदिर को लेकर डिप्टी सीएम सुशील मोदी के एक ट्वीट ने गर्माहट को और बढ़ा दिया है। डिप्टी सीएम ने आरजेडी पर सामाजिक न्याय और सेकुलरिज्म पर धोखे का आरोप लगाया था।
डिप्टी सीएम के हमले पर आज आरजेडी का पलटवार सामने आया है। आरजेडी प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने कहा कि आरजेडी के लोग और आरजेडी मर्यादा पुरूषोत्तम श्रीराम के आचरण का पालन करती है। राम के नाम का राजनीतिक फायदा लेने की कोशिश बीजेपी वालों ने की है। बीजेपी को झारखंड और दिल्ली से राम ने उखाड़ कर फेंक दिया अब बिहार की बारी है। राम नाम जपना सारा वोट अपना अब नहीं चलेगा।
जेडीयू सांसद ललन सिंह के आरजेडी में भगदड़ मचने वाले दावे पर मृत्युंजय तिवारी ने कहा कि जेडीयू की हैसियत नहीं है आरजेडी में भगदड़ मचाने की। जनता का बेरिकेंटिंग टूट गया है इसलिए सारी जनता तेजस्वी यादव के साथ चली गयी है।