LPG raid news : LPG की कालाबाजारी का भंडाफोड़, घर में छिपाकर रखे 10 गैस सिलेंडर जब्त; दो हिरासत में Bihar Missing Case: शॉपिंग करने गई मां-बेटा गायब, पांच दिन बाद भी कोई सुराग नहीं, पति ने अपहरण का लगाया आरोप LPG को लेकर पटना में पहला FIR: गैस डिलीवरी ब्वाय के खिलाफ थाने में केस दर्ज, गड़बड़ी करने वाले हो जाएं सावधान! LPG को लेकर पटना में पहला FIR: गैस डिलीवरी ब्वाय के खिलाफ थाने में केस दर्ज, गड़बड़ी करने वाले हो जाएं सावधान! दहेज की बलि चढ़ी मासूम... एलईडी टीवी और मिक्सर की मांग ने ली नवविवाहिता की जान; गला दबाकर हत्या का आरोप RRB Exam : हाथ बना नकल की कॉपी, गेट से भी निकल गया; यूपी में ऐसे धरा गया बिहार का शातिर परीक्षार्थी वाह रे बिहार पुलिस: थाने से चोरी हो गए हथियार और गोली, एक ही थाने में दूसरी बार आर्म्स की चोरी 'सरकार कहीं फिर से बर्तन न पिटवाने लगे', LPG सिलेंडर की किल्लत पर मुकेश सहनी का तंज 'सरकार कहीं फिर से बर्तन न पिटवाने लगे', LPG सिलेंडर की किल्लत पर मुकेश सहनी का तंज बिहार के इस एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए फिर शुरू होगी एयर इंडिया की उड़ान, जानिए.. नया शेड्यूल
23-Oct-2023 01:51 PM
By First Bihar
NALANDA: बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम और बीजेपी के राज्यसभा सांसद सुशील कुमार मोदी ने पिछले दिनों कहा था कि जेडीयू में सीनियर नेताओं का कोई भविष्य नहीं है। सुशील मोदी के इस बयान पर नीतीश के करीबी मंत्री श्रवण कुमार ने तंज करते हुए पलटवार किया है। श्रवण कुमार ने कहा है कि सुशील मोदी बिहार के बहुत बड़े नेता हैं लेकिन जिस तरह से दूध से मक्खी को निकालकर फेंक दिया जाता है वहीं हाल सुशील मोदी का हो गया है, हमें उनकी काफी चिंता है।
दरअसल, मंत्री श्रवण कुमार सोमवार को नालंदा के बिहार शरीफ पहुंचे थे। पूजा पंडालों में पूजा अर्चना करने के बाद उन्होंने पार्टी के कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। इस दौरान मीडिया से बातचीत करते हुए श्रवण कुमार ने बीजेपी पर जोरदार हमला बोला। उन्होंने कहा कि सुशील मोदी एक जानकार नेता हैं और कद्दावर नेता हैं। बीजेपी में ऐसे कद वाले नेता बहुत कम हैं, लेकिन हमलोग सुशील मोदी को लेकर काफी चिंतित हैं।
श्रवण कुमार ने तंज करते हुए कहा कि सुशील मोदी जैसा बिहार में कोई नेता नहीं है लेकिन जिस तरह से दूध से मक्खी निकालकर फेंक दिया जाता है उसी तरह भारतीय जनता पार्टी ने फेंक दिया है, जो चिंता का विषय है। बीजेपी ऐसे कद्दावर और जानकार नेताओं को किनारा कर रही है। ऐसे में उस पार्टी में बचेगा क्या? बीजेपी को संभालेगा कौन? भाजपा का बिहार नहीं बल्कि पूरे भारत से सफाया हो जाएगा।