Bihar Crime News: बिहार में दिनदहाड़े 10 लाख के ज्वेलरी की चोरी, बदमाशों ने बाइक की डिक्की से उड़ाए गहने Bihar Crime News: बिहार में दिनदहाड़े 10 लाख के ज्वेलरी की चोरी, बदमाशों ने बाइक की डिक्की से उड़ाए गहने ‘प्रेग्नेंट करो और पैसे कमाओ’, बिहार में साइबर अपराधियों का हैरान करने वाला ऑफर; युवकों को भेजते थे हॉट महिलाओं की तस्वीर ‘प्रेग्नेंट करो और पैसे कमाओ’, बिहार में साइबर अपराधियों का हैरान करने वाला ऑफर; युवकों को भेजते थे हॉट महिलाओं की तस्वीर चलती कार में लगी आग, दो लोग झुलसे, स्थानीय लोगों की सूझबूझ से टली बड़ी घटना होली पर कोलकाता और नई दिल्ली के लिए स्पेशल ट्रेनें, यात्रियों को बड़ी राहत Bihar News: नए सत्र में बिहार के पांच सौ से अधिक मॉडल स्कूलों में शुरू होगी पढ़ाई, NEET-JEE की तैयारी पर फोकस Bihar News: नए सत्र में बिहार के पांच सौ से अधिक मॉडल स्कूलों में शुरू होगी पढ़ाई, NEET-JEE की तैयारी पर फोकस मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे पर गंभीर आरोप लगाने वाले पूर्व IPS के घर रेड, FIR दर्ज INDIA POST GDS 2026: 10वीं पास युवाओं के लिए बड़ा मौका, 28,686 पदों पर भर्ती, बिना परीक्षा मिलेगी सरकारी नौकरी
10-Aug-2022 03:42 PM
PATNA : महागठबंधन के साथ बिहार में नई सरकार बनाने के बाद बीजेपी के नेता मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर हमलावर बने हुए हैं। बीजेपी की तरफ से एक के बाद एक खुलासे किए जा रहे हैं। बीजेपी सांसद और बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी ने नीतीश कुमार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। बीजेपी नेताओं के आरोपों पर अब जेडीयू भी अटैकिंग मोड में आ गई है। जेडीयू ने कहा है कि पार्टी में हासिए पर पहुंचाए गए सुशील मोदी का मानसिक संतुलन बिगड़ गया है इसलिए वे अनाप-शनाप बोल रहे हैं।
जेडीयू के प्रवक्ता अरविंद निषाद ने सुशील मोदी पर हमला बोलते हुए कहा कि पटना में बीजेपी की बड़ी बैठक हुई, सभी मोर्चों के नेता इस बैठक में शामिल हुए लेकिन सुशील मोदी न तो बैठक में नजर आए और ना ही बीजेपी के किसी पोस्टर में दिखे। आज जब वे खुद बीजेपी में हासिए पर लगा दिए गए हैं तो नए-नए खुलासे कर रहे हैं। अरविंद निषाद ने कहा कि शायद सुशील मोदी को पता नहीं है कि बीजेपी देश में अन्य दलों को तोड़ने का एजेंडा चला रही थी। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कद को छोटा करने के लिए उनके साथ भी वहीं काम किया जा रहा था, लेकिन इससे पहले ही नीतीश कुमार ने बड़ा फैसला ले लिया।
उन्होंने कहा कि जब बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और गृह मंत्री अमित साह जेडीयू को तोड़ने की कोशिश कर रहे थे, तब सुशील मोदी का मुंह क्यों नहीं खुला। अब जब जेडीयू ने देश के सामने नया विकल्प पेश कर दिया है तो सुशील मोदी बिहार पहुंचकर अपनी जगह बनाने में जुट गए हैं। अमित शाह और जेपी नड्डा को खुश करने के लिए वे इस प्रकार के खुलासे कर रहे हैं। जिस तरह से सुशील मोदी खुलासे पर खुलासे कर रहे हैं उससे उनका मानसिक दिवालियापन सामने आ गया है। बता दें कि सुशील मोदी ने बड़ा खुलासा करते हुए कहा था कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार उपराष्ट्रपति बनना चाहते थे और इसको लेकर उनके करीबी लोगों ने बीजेपी के मंत्रियों से कई बार बात की थी।