सीतामढ़ी की सिद्धी और साक्षी ने कर दिया कमाल, इंटर परीक्षा टॉपर में दोनों का नाम, जिले का नाम किया रोशन चोरों का नया टारगेट: घर से गैस सिलिंडर चुरा लिया, लेकिन गहना को छुआ तक नहीं मुंगेर की खुशी पांडेय बनी इंटरमीडिएट 2026 जिला टॉपर, हासिल किए 93.60% अंक समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन बने बिहार टॉपर, विज्ञान संकाय में हासिल किए 96.2% अंक सीतामढ़ी में करंट से लाइनमैन की मौत, आक्रोशित लोगों ने JE की कर दी पिटाई छपरा की रौशनी बनी बिहार टॉपर, इंटर में 95% अंक के साथ पांचवा रैंक किया हासिल अंशु कुमारी बनीं अरवल जिला टॉपर, इंटरमीडिएट परीक्षा में लहराया सफलता का परचम मधुबनी की सृष्टि ने इंटर कॉमर्स में चौथा रैंक किया हासिल, घर में जश्न का माहौल पटना में लूट की बड़ी वारदात: कैश कलेक्शन एजेंट से 20 लाख रुपये लूटकर भागे अपराधी मुंगेर में 47 लाख रुपये की ठगी: शेयर मार्केट में दोगुना मुनाफा के लालच में बुरे फंसे रेलवे इंजीनियर
25-Apr-2022 07:52 PM
PATNA: नीतीश प्रेम के लिए चर्चित रहे सुशील मोदी ने आज फिर नीतीशनामा लिखा है. सुशील मोदी ने आज कहा है-नीतीश जी ही 2025 तक बिहार के मुख्यमंत्री रहेंगे. इसमें किंतु-परंतु का सवाल कहां उठता है. ये कौन लोग हैं जो थेथरलॉजी कर रहे हैं कि नीतीश कुमार को हटाकर बीजेपी अपना मुख्यमंत्री बनायेगी।
सुशील मोदी का सर्टिफिकेट
दरअसल सियासी गलियारे में ये कयास लगाया जा रहा है कि बीजेपी नीतीश कुमार को बदल कर अपना सीएम बनाना चाहती है. सुशील मोदी उस पर सफाई देने आज मैदान में उतरे. उन्होंने नीतीश कुमार को बदलने की बात करने वालों को थेथर करार दिया. ट्विटर पर सुशील मोदी ने लिखा है “ जब प्रदेश भाजपा अध्यक्ष संजय जायसवाल कई बार स्पष्ट कर चुके हैं कि बिहार में एनडीए सरकार नीतीश कुमार के नेतृत्व में ही कार्यकाल पूरा करेगी, तब भी यह झूठ फैलाते रहना थेथरोलाजी है कि भाजपा बीच में ही अपना मुख्यमंत्री बनवाना चाहती है. मुख्यमंत्री को लेकर निराधार अटकलबाजी जारी रखना दुर्भाग्यपूर्ण है. इस शरारत का कुछ असर विधानसभा के बोचहां उपचुनाव पर भी पड़ा होगा.”
नीतीश के चेहरे पर चुनाव जीते
सुशील मोदी ने ये भी कहा है कि बीजेपी ने 2020 का विधानसभा चुनाव नीतीश के चेहरे पर भी जीता था. मोदी ने ट्विटर पर लिखा है “बिहार विधानसभा 2020 का चुनाव एनडीए ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के चेहरे पर वोट मांगते हुए लड़ा था और लोगों ने इस पर भरोसा किया. जब एनडीए को नीतीश कुमार के नेतृत्व में काम करने का जनादेश 2025 तक के लिए है, तब किसी किंतु-परंतु के साथ बीच में बदलाव का कोई सवाल ही नहीं है.”
सुशील मोदी कह रहे हैं कि नीतीश कुमार को हटाने की अफवाह विपक्षी पार्टियां फैला रही है. बीजेपी का ऐसा कोई इरादा कहां है. सुशील मोदी ने कहा है- विपक्ष के पास नीतीश सरकार के विरुद्ध न कोई ठोस मुद्दा है, न सदन में संख्या बल है और न लालू-राबड़ी राज की विफलताओं के कारण उनके पास आलोचना का कोई नैतिक बल ही है. ऐसे में वे नीतीश कुमार के पद से हटने की तरह-तरह की बेतुकी अटकलों को हवा देकर सिर्फ राजनीतिक अस्थिरता पैदा करना चाहते हैं.