ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar police incident : बिहार में पुलिस और जनता में हिंसक झड़प, थानेदार घायल; बंधक छुड़ाने गई टीम खुद फंसी Bihar Dsp News: ट्रेनी DSP ने कौन सा कांड किया, जिसकी शिकायत पुलिस मुख्यालय तक पहुंची ? सरकार ने प्रशिक्षु डीएसपी को... Bihar Jobs 2026 : बिहार में इस साल आने वाला है 1.50 लाख नई नौकरियां, अलग-अलग विभागों में वैकेंसी भेजी गई; अगले 5 साल में 1 करोड़ रोजगार का लक्ष्य शराबबंदी वाले बिहार में नशा के लिए कीटनाशक का इस्तेमाल: एक साथ 3 दोस्तों की उठी अर्थी, किसी तरह चौथे युवक की बची जान Bihar news : रफ़्तार का कहर ! इंटर की परीक्षा देने जा रहे छात्र की सड़क हादसे में मौत, परिजनों में मातम का माहौल Bihar News: बिहार प्रशासनिक सेवा के 10 अफसर कहां हैं ? सरकार ने बार-बार पत्र भेजा पर नहीं आये, अब सामान्य प्रशासन विभाग ने उठाया यह कदम... police attack : मेदांता अस्पताल के सामने अतिक्रमण हटाने गई टीम पर हमला, पुलिस-कर्मियों को सड़क पर पीटा PATNA NEWS : गंगा में फिर दौड़ेगा क्रूज, मार्च से पटना में शुरू होगी एमवी स्वामी परमहंस सेवा; जानिए रूट और किराया DM Raid: DTO कार्यालय में DM का छापा, दलाल गिरफ्तार ; CCTV जब्त कर मामले की जांच तेज vaishali express: 200-300 रुपए में सीट बेचते पकड़े गए TTE साहब, वीडियो वायरल; रेलवे ने की कार्रवाई की तैयारी

अब नमी वाले धान को ड्रायर से सुखाकर लेंगे पैक्स, डिप्टी सीएम सुशील मोदी बोले.. किसानों को 48 घंटे में होगा भुगतान

अब नमी वाले धान को ड्रायर से सुखाकर लेंगे पैक्स, डिप्टी सीएम सुशील मोदी बोले.. किसानों को 48 घंटे में होगा भुगतान

30-Oct-2019 05:42 PM

PATNA : आगामी 15 नवंबर से बिहार के किसान पैक्सों के जरिए अपनी धान की बिक्री कर पाएंगे। सरकार ने धान अधिप्राप्ति के लिए तैयारी पूरी कर ली है। नमी वाले धान देने में किसानों को कोई परेशानी ना हो इसके लिए पैक्स क्रय केंद्रों पर ड्रायर लगाए जाएंगे। डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी ने आज धान अधिप्राप्ति को लेकर समीक्षा बैठक की बैठक में किसानों को हर संभव मदद देने का निर्देश दिया गया है। 

डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी ने कहा है कि 18 -18 लाख रुपए की लागत से राज्य में कुल 61 के क्रय केंद्रों की स्थापना की गई है। इसमें ड्रायर मशीन लगाए गए हैं ताकि अधिक नमी वाले धानों को सुखा कर कर खरीदा जा सके। 

डिप्टी सीएम सुशील मोदी ने कहा है कि पैसों की तरफ से धान खरीदे जाने के बाद 48 घंटे के अंदर किसानों को भुगतान कर दिया जाएगा डिप्टी सीएम ने 30 नवंबर के पहले धान की कुटाई के लिए चावल मिलों को पैसों से संबद्ध करने का निर्देश भी दिया है. राज्य सरकार ने मौजूदा वित्तीय वर्ष के लिए खरीफ मौसम में किसानों को पिछले बार की अपेक्षा 65 रुपये से ज्यादा की दर से प्रति क्विंटल 1815 रुपये भुगतान करने का फैसला किया है।