ब्रेकिंग न्यूज़

इश्क बना मौत का जाल… बेटी के प्यार से भड़के पिता ने रची खौफनाक साजिश, जंगल में लटका मिला प्रेमी जोड़ा गोपालगंज: कृष्णा सिंह हत्याकांड का खुलासा, 5 अपराधी गिरफ्तार अब नहीं मिलेगा ‘रेटॉल पेस्ट’… बिहार सरकार का बड़ा फैसला, ऑनलाइन-ऑफलाइन बिक्री पर पूरी तरह रोक नीतीश कुमार का नया आशियाना: 7 सर्कुलर रोड स्थित आवास का लिया जायजा Bihar News: संदिग्ध हालात में युवक का शव बरामद, कनौजी स्टेडियम के पास मिली लाश; जांच में जुटी पुलिस अब मिनटों में तय होगा सफर, बख्तियारपुर से मोकामा तक बदलने वाली है तस्वीर पति के बाद अब ससुर की जिम्मेदारी? हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, जानिए किन हालात में मिलेगा गुजारा भत्ता पटना सिटी में गैस सिलेंडर की कालाबाजारी का भंडाफोड़, अवैध रिफिलिंग करते एक गिरफ्तार कांग्रेस जिलाध्यक्ष की लिस्ट में यादवों और ब्राह्मणों का दबदबा, भूमिहार राजपूत पर भारी नालंदा शीतला माता मंदिर भगदड़: अबतक 9 की मौत, गर्मी और भीड़ बनी हादसे की वजह; SIT जांच शुरू

Home / news / सुशील मोदी का बड़ा खुलासा : पूर्व मंत्री कार्तिकेय कुमार केस मैनेज करने...

सुशील मोदी का बड़ा खुलासा : पूर्व मंत्री कार्तिकेय कुमार केस मैनेज करने के लिए बना रहे दबाव, बेऊर जेल में हो रही सेटिंग

05-Sep-2022 12:35 PM

PATNA : अपने ऊपर अपहरण का केस दर्ज होने के कारण मंत्री पद से इस्तीफा देने वाले कार्तिक कुमार को लेकर बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम और राज्यसभा सांसद सुशील कुमार मोदी ने बड़ा खुलासा किया है। सुशील कुमार मोदी ने दावा किया है कि अपहरण के इस मामले में पूर्व मंत्री कार्तिक सिंह के खिलाफ गिरफ्तारी का वारंट जारी है, उसी मामले में शिकायतकर्ता और बिल्डर राजू सिंह को मैनेज करने की कोशिश हो रही है। सुशील मोदी ने आरोप लगाया है कि राजू सिंह जो इस वक्त बेऊर जेल में बंद है, उसके ऊपर जेल के अंदर ही दबाव बनाया जा रहा है ताकि केस को मैनेज किया जा सके।



सुशील मोदी ने कहा है कि बिहार सरकार के पूर्व कानून मंत्री कार्तिकेय कुमार ने अपने पद का दुरूपयोग करते हुए 20 अगस्त को चार लोगों को बेउर जेल भेजा। राजू सिंह पर दवाब डाला जा रहा था कि वे कॉम्प्रमाइज कर लें और मामला रफा-दफा कर दिया जाए। राजू सिंह की पत्नी ने पटना हाई कोर्ट के मुख्य न्यायधीश को पत्र लिखकर आरोप लगाया है कि 21 अगस्त को जिला प्रशासन ने चार लोगों को जेल में प्रवेश कराया था। 



पूर्व डिप्टी सीएम ने कहा कि ये वही कार्तिकेय कुमार है, जिनके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी है। इसके बावजूद नीतीश कुमार ने उन्हें 20 दिनों तक कानून मंत्री बनाकर रखा, ताकि वे अपने पद का दुरूपयोग कर सकें। इसी का फायदा उठाकर कार्तिकेय कुमार ने चार लोगों को बेउर जेल भेज दिया और केस मैनेज कराने की कोशिश की।