Bihar News : बिहार पंचायत चुनाव पर बड़ा संकट! 30 साल पुराने नक्शे ने बढ़ाई टेंशन; क्या बदलेगा चुनाव का पूरा गणित? Bihar Teacher News : बिहार में शिक्षक नियुक्ति में बदलाव, अब तीन की जगह इतने जिलों का होगा विकल्प; हट जाएगा यह सिस्टम Bihar News : बिहार पंचायत चुनाव 2026 की तैयारी तेज, इनको सौंपी गई बड़ी जिम्मेदारी; प्रशासन अलर्ट मोड में Bihar job update : बिहार में नौकरी पर सरकार सख्त, अब सभी विभाग को हर महीने देना होगा पूरा हिसाब-किताब; जारी हुआ आदेश Bihar Politics : सस्पेंस हुआ खत्म ! जानिए कौन होंगे बिहार के नए 'चौधरी'', CM नीतीश के बाद अब मंत्री ने भी किया कंफर्म; 20 साल बाद बिहार को मिलेगा नया 'सम्राट' Patna Ring Road : पटना रिंग रोड से शहर में ट्रैफिक जाम कम होगा, इस सड़क का मानसून के बाद होगा निर्माण गोपालगंज में दर्दनाक हादसा: तालाब में डूबने से दो स्कूली छात्रों की मौत मुजफ्फरपुर: केंद्रीय कारागार के विचाराधीन बंदी की SKMCH में मौत, गंभीर बीमारी और ड्रग एडिक्शन से था ग्रसित मुजफ्फरपुर कोर्ट का बड़ा फैसला: अपहरण और बाल विवाह मामले में मुकेश सहनी को 3 साल की सजा Bihar News: हड़ताली अंचल अधिकारियों पर बड़ा प्रहार...एक साथ कई CO को किया गया सस्पेंड, डिप्टी CM विजय सिन्हा का चला हथौड़ा
31-Dec-2023 07:05 PM
By First Bihar
PATNA: बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम और बीजेपी सांसद सुशील कुमार मोदी ने ललन सिंह के इस्तीफे की पहले ही भविष्यवाणी कर दी थी और दावा किया था कि ललन सिंह को जेडीयू के अध्यक्ष पद से हटा दिया जाएगा। सुशील मोदी की भविष्यवाणी सच साबित हुई और ललन सिंह ने अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया। सुशील मोदी की भविष्यवाणी को लेकर अब जेडीयू ने पलटवार किया है।
जेडीयू के राष्ट्रीय मुख्य प्रवक्ता केसी त्यागी ने पलटवार करते हुए कहा है कि सुशील मोदी अफवाह फैलाने में माहिर आदमी है। आए दिन तरह तरह की अफवाह फैलाते रहते हैं लेकिन किसी को भी हमारी पार्टी के मामलों में ताक-झांक करने का अधिकार नहीं है। वहीं केसी त्यागी ने यह भी कहा कि अफसोस है कि चुनाव आयोग शासक दल के एक अंग के रूप में कार्यरत है।
वहीं आगामी 22 जनवरी को अयोध्या में राम मंदिर के उद्घाटन पर त्यागी ने कहा कि भगवान श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा समारोह है, यह हर हिन्दुस्तानी के लिए गर्व की बात है। यह सिर्फ हिन्दुओं के राम नहीं है, ये सबके राम हैं। भाजपा के कुछ नेताओं के अति उत्साह के कारण इसमें विवाद उत्पन्न हो रहा है। बता दें की सुशील मोदी लगातार दावा कर रहे हैं कि ललन सिंह के इस्तीफे से खेल की शुरुआत हो गई है और जेडीयू में अभी बहुत कुछ होना बाकी है।