मुजफ्फरपुर रेल पुलिस की बड़ी कामयाबी: छपरा कचहरी कांड के अभियुक्त को 5 साल की सजा घरेलू गैस सिलेंडर का व्यवसायिक इस्तेमाल: सारण में 3 होटलों के खिलाफ FIR दर्ज मौका देखकर बदलने वाले को क्या कहते हैं? पंडित..मच गया बवाल बिहार में LPG संकट का असर: स्कूल, हॉस्टल और आंगनबाड़ी में बंद पड़े गैस चूल्हे, लकड़ी पर बन रहा खाना Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी
05-Jul-2023 11:30 AM
By First Bihar
MADHEPURA : बिहार में अपराधियों का तांडव लगातार बढ़ता ही जा रहा है। राज्य में शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन हत्या, लूट, छिनतई और गोलीबारी की खबरें निकल कर सामने आती हो। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला मधेपुरा से निकल कर सामने आ रहा है। जहां देर रात गोली मारकर वृद्ध की हत्या कर दी गयी है।
मिली जानकारी के अनुसार, मधेपुरा जिले के मुरलीगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत कोल्हायपट्टी पंचायत के वार्ड दो में देर रात एक वृद्ध की गोली मारकर हत्या कर दी गई। जहां रात के करीब एक बजे के आसपास बाइक सवार बदमाशों ने इस घटना को अंजाम दिया है। यहां गोली लगने से 60 वर्षीय रामकृष्ण यादव की मौके पर ही मौत हो गई।
बताया जा रहा है कि, जिले के कोल्हायपट्टी पंचायत के वार्ड दो में एक वृद्ध अपने परिवार वालों के साथ सो रहे थे। तभी अचानक से बाइक सवार अपराधियों ने इनके ऊपर गोलीबारी कर दी। जिसमें गोली लगने से इनकी मौत हो गई। इस घटना में मृतक की पहचान 60 वर्षीय रामकृष्ण यादव के रूप में हुई है। फिलहाल इस घटना की सुचना पुलिस को दे दी गई है।
इधर, इस घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। फिलहाल पुलिस टीम इस घटना के हरेक पहलु पर जांच करने में जुटी हुई है। पुलिस का कहना है कि जल्द इस इस मामले में आरोपी को अरेस्ट कर लिया जाएगा। पुलिस आसपास के लोगों के भी जानकारी लेने में जुटी हुई है।