बिहार में जमीन खरीदना होगा महंगा!, अप्रैल से निबंधन दर में चार गुना बढ़ोतरी की संभावना, MVR भी बढ़ेगा 6-lane bridge : पटना से उत्तर बिहार का सफर होगा आसान, होली के बाद शुरू होगा यह 6-लेन पुल; CM नीतीश ने किया निरीक्षण Bihar Attendance App : बिहार में टीचर के अटेंडेंस को लेकर शिक्षा विभाग का नया आदेश, मंगलवार से हर हाल में करना होगा यह काम Bihar expressway : बिहारवासियों को मिली बड़ी सौगात, अब महज दो घंटों में तय होगी 5 घंटों वाली दूरी; शुरू होने जा रहा यह एक्सप्रेसवे Patna Medical College : PMCH में शिफ्टिंग की तारीख तय, फरवरी के इस डेट से नए भवन में शिफ्ट हो जाएंगे यह दो विभाग मुंगेर में रिश्तों का कत्ल: 13 वर्षीय छात्र की गला दबाकर हत्या, मुंहबोले दादा पर घर के चिराग को बुझाने का आरोप Indian Railway new rules : यदि दोस्तों के साथ जाना चाह रहे गोवा- मनाली या परिवार के वैष्णों देवी; तो जरूर पढ़ लें यह खबर, रेलवे ने नियमों में किया बड़ा बदलाव Bihar land registry : बिहार में इस महीने से बदल रहे जमीन रजिस्ट्री के नियम, सरकार का निर्णय; इन लोगों को होगा बड़ा फायदा Bihar politics : अपराधियों का राजनीति में आना दुर्भाग्य, बोले BJP विधायक – पप्पू यादव को जेल में ही रहना चाहिए Patna Metro : होली बाद शुरू होगा इन दो स्टेशनों के बीच सफर, इस महीने के अंतिम सप्ताह तक जांच के लिए दिल्ली से आएगी टीम
14-Aug-2020 09:58 PM
MUMBAI : बिहार के रहने वाले बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत का खुलासा अब तक नहीं हो पाया है. लेकिन सुशांत केस से जुड़े हुए हर रोज नए-नए खुलासे हो रहे हैं. सुशांत सिंह राजपूत केस की जांच कर रही ईडी ने एक बड़ा खुलासा किया है. ईडी ने यह खुलासा किया है कि रिया चक्रवर्ती से पहले उन्होंने अपनी पहली गर्लफ्रेंड को 45 मिलियन का फ्लैट गिफ्ट में दिया था, जिसकी EMI वह खुद भर रहे थे.
सुशांत सिंह राजपूत ने किसी और को नहीं बॉलीवुड एक्ट्रेस और अपनी एक्स गर्लफ्रेंड अंकिता लोखंडे को 45 मिलियन का फ्लैट गिफ्ट में दिया था. सुशांत सिंह राजपूत के अकाउंट से उनकी एक्स गर्लफ्रेंड अंकिता लोखंडे के फ्लैट की ईएमआई कटती थी. ये फ्लैट सुशांत सिंह राजपूत के नाम पर बुक है. अंकिता लोखंडे का ये फ्लैट मुंबई के मलाड में स्थित है.
रिया चक्रवर्ती ने भी पूछताछ के दौरान इस फ्लैट का जिक्र किया था और उन्होंने बताया था कि सुशांत चाह कर भी अंकिता से ये फ्लैट खाली करने को नहीं कह पा रहे थे जबकि वो इसकी EMI भर रहे थे. हालांकि अब तक ये साफ नहीं है कि सुशांत फ्लैट के लिए कितनी धनराशि जमा कर चुके थे लेकिन इतना जरूर पता चला है कि बस कुछ ही इंस्टॉलमेंट बाकी रह गई थीं.
सुशांत सिंह राजपूत की मौत के केस की जांच सीबीआई और ईडी कर रही है. ऐसे में हर दिन इस मामले में एक से एक बड़े और हैरान कर देने वाले खुलासे हो रहे हैं और ये केस भी पेचीदा होता जा रहा है. अंकिता लोखंडे सुशांत सिंह राजपूत के लिए सीबीआई जांच मांग और न्याय मांगने में परिवार के साथ सबसे आगे हैं. इसके साथ ही अंकिता ने कई टीवी चैनल्स को सुशांत को लेकर इंटरव्यू भी दिए हैं. ऐसे में ये कहीं ज्यादा हैरान कर देने वाला है.
सुशांत के पिता ने बिहार पुलिस में कराई एफआईआर में ये दावा किया था कि रिया की नजर सुशांत के पैसे पर थी और उन्होंने कई करोड़ की हेरफेर सुशांत के अकाउंट से की थी. आपको बता दें कि सुशांत और अंकिता करीब 6 सालों तक एक दूसरे के साथ रिलेशन में थे. वहीं सुशांत से ब्रेक अप के बाद जहां अंकिता बिजनेसमैन विक्की जैन के साथ मूव ऑन कर चुकी थीं तो वहीं सुशांत रिया चक्रवर्ती के साथ अपनी जिंदगी में आगे बढ़ गए थे.