बिहार में साइकिल दुकान से भारी मात्रा में LPG सिलेंडर बरामद, कालाबाजारी के आरोप में एक गिरफ्तार बिहार में साइकिल दुकान से भारी मात्रा में LPG सिलेंडर बरामद, कालाबाजारी के आरोप में एक गिरफ्तार ‘दीदी, मुझे डर लग रहा है… दो लड़के पीछा कर रहे हैं’, आखरी कॉल के बाद गायब हो गई पटना की छात्रा Bihar News: जाली नोट गिरोह का भांडाफोड़: दो आरोपी गिरफ्तार, 100-100 रुपए के इतने नोट बरामद Bihar Crime News: झोपड़ी में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, पुराने विवाद में मर्डर की आशंका Bihar Crime News: झोपड़ी में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, पुराने विवाद में मर्डर की आशंका करगिल में ड्यूटी के दौरान पश्चिम चंपारण का ‘अग्निवीर’ मनीष शहीद, गांव में शोक की लहर गैस किल्लत की चर्चा के बीच मुंगेर में बढ़ी इंडक्शन चूल्हों की मांग, दुकानों पर उमड़ रहे ग्राहक गर्मी बढ़ने के साथ बिहार में अगलगी की घटनाएं बढ़ीं, ट्रांसफार्मर में लगी भीषण आग; ऐसे टला बड़ा हादसा गर्मी बढ़ने के साथ बिहार में अगलगी की घटनाएं बढ़ीं, ट्रांसफार्मर में लगी भीषण आग; ऐसे टला बड़ा हादसा
05-Aug-2020 05:12 PM
DESK: बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के पिता केके सिंह के वकील विकास सिंह ने रिया को लेकर कई खुलासा किया है. विकास सिंह ने खुलासा किया है कि रिया चक्रवर्ती सुशांत के घर पर रात 1 बजे आने की जिद करती थी. इसके बाद वह शराब पीती थी. फिर वह सुशांत के साथ कमरे में सोने चली जाती थी.
एक मुलाकात के बाद आने लगी घर
विकास सिंह ने मीडिया को बताया है कि 14 अप्रैल 2019 को एक कॉमन फ्रेंड की पार्टी में रिया और सुशांत मिले थे. अगले ही दिन 15 अप्रैल को रिया सुशांत के घर पर आईं. उस दौरान सुशांत की बहन प्रियंका की उनके पति मौजूद थे. सुशांत के साथ रिया पावन फॉर्म हाउस चली गई. रात में वही पर रूकी. 18-19 अप्रैल की रिया सुशांत के कैपरी हाइट्स स्थित घर आने की जिद करने लगी. सुशांत के मना करने के बाद भी करीब 1 बजे रात में पहुंच गईं. फिर वे शराब पीने की जिद करने लगीं. वहां मौजूद लोगों को भी शराब पीने के लिए बोली. लेकिन कोई तैयार नहीं हुआ. सभी लोग अपने कमरे में गए. इस दौरान रिया सुशांत के कमरे में गई और साथ में रात बिताई.
सुशांत और बहन के बीच में लगा दी लड़ाई
विकास सिंह ने खुलासा किया कि सुशांत सिंह राजपूत और उनकी बहन प्रियंका के साथ रिया चक्रवर्ती ने लड़ाई लगा दी थी. रिया ने आरोप लगाया कि तुम सोए थे तो तुम्हारे साथ प्रियंका ने तुम्हारा फायदा उठाने को लेकर छेड़खानी की. इस बात को लेकर सुशांत ने अपनी बहन से झगड़ा कर लिया. रिया के बातों पर इतना सुशांत को भरोसा हुआ की वह बहन की बातें सुनने को तैयार नहीं थे. लेकिन बाद में जब अहसास हुआ कि रिया ने झगड़ा लगाने के लिए इस तरह की बात कही थी तो कई माह के बाद सुशांत ने बहन से माफी मांगी. जिसके बाद दोनों के बीच विवाद खत्म हुआ.