दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच
18-Jun-2020 07:35 AM
PATNA: बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के मुंबई में अंतिम संस्कार करने के बाद सभी परिजन पटना लौट आए है. परिजनों ने बताया है कि जिस पटना के गंगा घाट पर सुशांत की मां उषा देवी का अंतिम संस्कार किया गया था. उसी घाट पर उनके अस्थियों को प्रवाहित किया जाएगा. परिजनों ने बताया कि सुशांत की अस्थि कलश लाया गया है जिसे दीघा के 92 नंबर घाट पर दसवां के दिन विसर्जित किया जाएगा. सुशांत सिंह राजपूत के राजीवनगर स्थिति पर घर पर श्राद्धकर्म होगा.
14 जून को किया था सुसाइड
14 जून को बॉलीवुड एक्टर एक्टर सुशांत सिंह राजपूत ने मुंबई के बांद्रा स्थिति घर में सुसाइड कर लिया है. सुशांत सिंह राजपूत के नौकर पुलिस को फोन करके इसकी जानकारी दी थी. सुसाइड के बारे में पहले यह बाते सामने आई की वह तनाव में रहते थे. लेकिन सुसाइड के बाद उनको जाने वाले लोगों ने बताया कि एक के बाद एक 6 फिल्में सुशांत से छिन ली गई थी. जिसके कारण वह तनाव में रहते थे.
पवित्र रिश्ता से मिली थी पहचान, कई फिल्मों में किया काम
फिल्मों में काम करने से पहले सुशांत सिंह राजपूत सीरियलों में काम करते थे. जीटीवी पर आने वाले पवित्र रिश्ता के उनको फेमस हुए थे. इसके बाद वे डांस रियलिटी शो ‘जरा नच के दिखा 2 और झलक दिखला जा 4 में भी दिखाई दिए और इसके बाद सुशांत ने फिल्मों का रूख कर लिया और ‘काय पो चे’ फिल्म से अपना फिल्मी सफर शुरू किया. इसके अलावे शुद्ध देसी रोमांस, पीके, डिटेक्टिव ब्योमकेश बख्शी, एमएस धोनी: अनटोल्ड स्टोरी, राब्ता, वेल्कम टू न्यू यॉर्क, केदारनाथ, सोनचिड़िया, छिछोरे, ड्राइव और दिल बेचारा फिल्मों में काम किया था.