चनपटिया में गिरफ्तारी के दौरान बवाल, ग्रामीणों ने पुलिस को बनाया बंधक, गाड़ी में की तोड़फोड़ अफगानिस्तान में एयरस्ट्राइक, 400 की मौत 250 घायल, तालिबान का आरोप-पाकिस्तान ने बम गिराए तेज प्रताप यादव की पार्टी JJD में मिसेज इंडिया रनर-अप हुईं शामिल, कौन हैं मोनिका मनी जानिये? मुजफ्फरपुर: पारू थाना की महिला सिपाही की संदिग्ध मौत, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप, पति हिरासत में अरवल में शिक्षक ने उठा लिया बड़ा कदम, इलाके में शोक की लहर Fake Currency Racket: नकली नोट गिरोह का भंडाफोड़, 6.44 लाख रुपये के जाली नोटों के साथ दो गिरफ्तार महिला एंकर ने डिप्टी सीएम को मुख्यमंत्री कह दिया, 'स्लिप ऑफ टंग' से बिहार की सियासत गर्म Bihar News: मोतिहारी में मार्च लूट की तैयारी ! स्पोर्ट्स सामाग्री की सप्लाई हुई नहीं और पैसा निकासी की चल रही तैयारी..धड़ाधड़ काटे जा रहे... Bihar News: भ्रष्ट कार्यपालक अभियंता का बंगाल से लेकर नेपाल तक जमीन-मकान, पेट्रोल पंप से लेकर जमीन के 17 पेपर, गाड़ी अपनी और भाड़ा सरकारी खजाने से... कागज पूरे, e-KYC भी हो गई… फिर भी नहीं मिली किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त? जानिए क्या करें
28-Jun-2020 11:12 AM
PATNA : आरएलएसपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के घर पहुंचे हैं. पटना के राजीव नगर स्थित आवास पर उपेंद्र कुशवाहा सुशांत के परिजनों से मुलाकात कर रहे हैं. उपेंद्र कुशवाहा ने सबसे पहले सुशांत सिंह राजपूत की तस्वीर पर श्रद्धा सुमन अर्पित किया है और फिर वह परिजनों को सांत्वना दे रहे हैं.
बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद कुशवाहा ने शोक संवेदना व्यक्त की थी और इस पूरे मामले पर निष्पक्ष जांच की मांग भी रखी थी. उपेंद्र कुशवाहा नीतीश सरकार से यह मांग कर रहे हैं कि सीबीआई जांच के लिए वह राज्य सरकार की तरफ से एक आग्रह केंद्र को भेजें.
कुशवाहा से पहले पप्पू यादव, सुशील कुमार मोदी, तेजस्वी यादव, तेज प्रताप यादव,जगदानंद सिंह समेत कई नेता सुशांत के पिता केके सिंह से मुलाकात कर चुके हैं. इसके अलावे सुशांत के परिजनों से कई एक्टर मुलाकात कर चुके हैं. इनमें मनोज तिवारी, खेसारी लाल यादव, पवन सिंह से पिता से मुलाकात कर चुके हैं. सभी ने सुशांत के सुसाइड की सीबीआई जांच की मांग की है.