ब्रेकिंग न्यूज़

RTO online services : घर बैठे बनाएं लर्निंग लाइसेंस! RTO जाने की झंझट खत्म, मिनटों में पूरा होगा प्रोसेस बिहार में भगवान भी सुरक्षित नहीं: हनुमान मंदिर से लाखों के गहने चोरी, चांदी का गदा और अन्य कीमती सामान चुरा ले गए चोर बिहार की शिक्षा व्यवस्था में जल्द होने जा रहा बड़ा बदलाव, 80 हजार सरकारी स्कूलों में इस महीने से लागू होगी शैक्षणिक सुधार योजना बिहार की शिक्षा व्यवस्था में जल्द होने जा रहा बड़ा बदलाव, 80 हजार सरकारी स्कूलों में इस महीने से लागू होगी शैक्षणिक सुधार योजना देशभर के मेडिकल कॉलेजों में डिजिटल हेल्थ रिकॉर्ड अनिवार्य, अब हर मरीज के लिए आभा नंबर जरूरी; बिहार में भी जल्द लागू होगी नई व्यवस्था देशभर के मेडिकल कॉलेजों में डिजिटल हेल्थ रिकॉर्ड अनिवार्य, अब हर मरीज के लिए आभा नंबर जरूरी; बिहार में भी जल्द लागू होगी नई व्यवस्था Bihar news : बड़ी लापरवाही! शौचालय का वेंटिलेटर तोड़कर दो लड़कियां फरार, प्रशासन में हड़कंप LPG संकट का असर: पति ने नहीं भरवाया सिलेंडर में गैस, घर छोड़कर चली गई पत्नी LPG संकट का असर: पति ने नहीं भरवाया सिलेंडर में गैस, घर छोड़कर चली गई पत्नी BIHAR NEWS : हाईटेक निगरानी से खनन माफियाओं पर शिकंजा, अब हर ट्रक पर डिजिटल नजर; चलते -चलते हो जाएगा नाप -तौल

Home / news / सुशांत केस की जांच करने बांद्रा पुलिस स्टेशन पहुंची CBI की टीम, DCP...

सुशांत केस की जांच करने बांद्रा पुलिस स्टेशन पहुंची CBI की टीम, DCP से करेगी पूछताछ

21-Aug-2020 11:20 AM

MUMBAI: बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत केस की जांच करने के लिए सीबीआई की टीम मुंबई पहुंच गई है. टीम बांद्रा पुलिस स्टेशन पहुंची हुई है. सीबीआई की SIT टीम बांद्रा के डीसीपी अभिषेक त्रिमुखे से मिलने पहुंची. सभी ऑफिशियल डॉक्यूमेंट्स लिए जाएंगे. एजेंसी अब तक केस में की गई सभी जानकारी, फॉरेंसिक सबूत, पोस्टमार्टम रिपोर्ट, दर्ज किए गए बयानों का हैंडओवर लेगी.

कल हुई थी सीबीआई की बैठक 

गुरुवार को जांच को लेकर सीबीआई मुख्यालय में सीबीआई की एसआईटी की बैठक हुई थी. सीबीआई डीआईजी सुवेज हक को सीबीआई और मुंबई पुलिस के बीच नोडल अधिकारी के रूप में नियुक्त किया गया था. सीबीआई एसआईटी की मदद के लिए फॉरेंसिक विज्ञान विशेषज्ञों और विश्लेषकों की एक टीम बनाई गई है. इसके अलावे इस केस की जांच कैसे आगे बढ़ाए जाए इसको लेकर भी चर्चा हुई. जांच को लेकर पहले ही एसआईटी का एलान हो चुका है. एसआईटी का नेतृत्व सीबीआई के ज्वाइंट डायरेक्टर मनोज शशिधर करेंगे. उनके अलावा गगनदीप गंभीर, एसपी नूपुर प्रसाद और एडिशनल एसपी अनिल यादव इस टीम का हिस्सा होंगे. ये सभी सुशांत केस की जांच करेंगे.


सुप्रीम कोर्ट ने सीबीआई जांच का दिया आदेश

सुशांत सिंह राजपूत केस की सुप्रीम कोर्ट ने सीबीआई जांच करने का आदेश बुधवार को दे दिया. जिससे महाराष्ट्र सरकार को बड़ा झटका लगा. महाराष्ट्र सरकार के वकील ने कहा कि वह इसके खिलाफ अपील करेंगे. इस बात को सुनते ही कोर्ट ने कहा कि यह जजमेंट 35 पन्नों का अपील करने से पहले इसको बढ़िया से पढ़ लिजिए. कोर्ट ने साफ कर दिया यह फाइनल फैसला है. इसको आप चुनौती नहीं दे सकते हैं. कोर्ट ने कहा कि हमने हर पहलुओं का बारीकी से अध्ययन करने के बाद फैसला सुशांत सिंह राजपूत केस का फैसला सुनाया है. सुप्रीम कोर्ट ने अपना फैसला सुनाते हुए कहा कि सुशांत सुसाइड केस की जांच अब सीबीआई करेगी. यही नहीं कोर्ट ने कहा कि पटना में  जो एफआईआर दर्ज की गई है वो कानून सम्मत है. ऐसे में सीबीआई जांच की सिफारिश करने का बिहार सरकार का फैसला सही है.