Bihar Crime : नशे की लत ने उजाड़ दिया पूरा परिवार—पहले मां को पीटा, फिर बेटे ने खुद दे दी जान! Best River Rafting in India: तेज़ धार, ऊंचे पहाड़ और यादगार एडवेंचर... रिवर राफ्टिंग के लिए बेस्ट हैं ये 5 लोकेशन्स Bihar Energy News : बिहार में इस सरकारी कंपनी का जल्द आएगा IPO, ऑफिसर ने किया कन्फर्म; NSE में होगी लिस्टिंग ‘NDA ने चुनाव जीतने के लिए 125 यूनिट फ्री बिजली का 'झुनझुना' थमाया’, विद्युत दरों में बढ़ोतरी पर भड़के मुकेश सहनी ‘NDA ने चुनाव जीतने के लिए 125 यूनिट फ्री बिजली का 'झुनझुना' थमाया’, विद्युत दरों में बढ़ोतरी पर भड़के मुकेश सहनी Ganga Aarti : बिहार में बनारस जैसा नजारा! पटना के घाटों पर शुरू होगी भव्य गंगा महाआरती, जानिए कब और कहां क्या आपका चेहरा भी धूप में रहने से पड़ गया है काला? बिना पार्लर जाए अपनाएं ये आसान घरेलू उपाय और लौटाएं त्वचा की खोई हुई निखार बड़ा ऐलान: अगली कैबिनेट में डॉक्टरों के प्राइवेट प्रैक्टिस पर लगेगी रोक, कई मेडिकल कॉलेजों को PPP मोड पर लाने की तैयारी..पॉलिसी बनाने पर काम शुरू, बड़े डॉक्टरों से मांगा गया सहयोग Census 2026 : अब सरकार जानेगी आपकी हर आदत, लिव-इन कपल्स को भी मिलेगा शादीशुदा दर्जा! घर में कितना अनाज यह भी बताना होगा इश्क, इंतकाम और कत्ल… ‘लेडी किलर’ की सनसनीखेज दास्तान, बिहार में दादा-पोती की हत्या का सच उजागर
07-Aug-2020 06:44 PM
PATNA : एक्टर सुशांत सिंह राजपूत केस की जांच भले ही सीबीआई के हाथों में चली गई हो लेकिन बिहार में इस पर सियासी उबाल थमने का नाम नहीं ले रहा है। सुशांत सिंह राजपूत केस को लेकर अब बीजेपी कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों पर हमलावर हो गई है। बिहार के डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को आईना दिखाया है। सुशील कुमार मोदी ने कहा है कि राहुल गांधी और कांग्रेस को बिहार के सुशासन पर टिप्पणी करने से पहले याद करना चाहिए उन लोगों ने 2005 के पहले लालू यादव के साथ मिलकर बिहार का क्या हाल कर दिया था।
डिप्टी सीएम सुशील मोदी ने कहा है कि कांग्रेस-एनसीपी के दबाव में काम करने वाली महाराष्ट्र की उद्धव ठाकरे सरकार जब उदीयमान अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की हत्या के मामले में लीपापोती करने में लगी हो और बिहार पुलिस को जांच करने से रोकने के लिए आइपीएस अधिकारी तक को मुम्बई में हाउस अरेस्ट किया जा रहा हो, तब राहुल गांधी ने अपने दल की गठबंधन सरकार को राजधर्म क्यों नहीं बताया? उन्हें बिहार प्रदेश कांग्रेस के नेताओं से बात करने से पहले सुशांत के पिता से बात करनी चाहिए थी. कांग्रेस जब उद्धव सरकार को बचा रही है और एक युवा अभिनेता की दुखद मौत पर राजनीति कर रही है, तब किस मुँह से बिहार में जनता का समर्थन पाने की उम्मीद करती है?
सुशील मोदी ने कहा है कि कांग्रेस-शिवसेना-एनसीपी शासित महाराष्ट्र कोरोना का हाट स्पाट बना हुआ है। वहां मृतकों की संख्या 16 हजार पार कर चुकी है और मुम्बई बारिश के पानी में डूब रही है. बिहार में कोरोना संक्रमण से अब तक मात्र 388 लोगों को नहीं बचाया जा सका, जबकि महाराष्ट्र में एक दिन में (6 अगस्त) 316 की जान गई।