गर्मी बढ़ने के साथ बिहार में अगलगी की घटनाएं शुरू, ट्रांसफार्मर में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग गर्मी बढ़ने के साथ बिहार में अगलगी की घटनाएं शुरू, ट्रांसफार्मर में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग ‘ये मेरा 7 साल पुराना प्रेमी’, शादी के मंडप में पहुंच गई दूल्हे की प्रेमिका, हो गया बड़ा बवाल ‘ये मेरा 7 साल पुराना प्रेमी’, शादी के मंडप में पहुंच गई दूल्हे की प्रेमिका, हो गया बड़ा बवाल BIHAR NEWS : विदेशी ऋण से बन रहे दो मेगा प्रोजेक्ट जल्द होंगे पूरे, एनएच-82 और कच्ची दरगाह-बिदुपुर पुल से बदलेगी बिहार की कनेक्टिविटी Instagram पर अब सुरक्षित नहीं रहेंगे चैट? Meta ने एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन हटाने का किया ऐलान, जानिए बिहार के सरकारी स्कूलों में जारी रहेगी मिड डे मील, बच्चों को नियमित रूप से MDM उपलब्ध कराने के आदेश बिहार के सरकारी स्कूलों में जारी रहेगी मिड डे मील, बच्चों को नियमित रूप से MDM उपलब्ध कराने के आदेश BIHAR NEWS : 'दुपट्टा, डांट और पोर्टल की गड़बड़ी…',स्कूल में नहीं दिखी हाजिरी तो DEO ने मांगा जवाब; महिला टीचर ने कहा - सर गर्मी अधिक थी इसी वजह से दुपट्टा सरक ... सिलेंडर बना ‘धुरंधर’: इन्फ्लुएंसर ने आपदा में खोज लिया अवसर, LPG गैस की किल्लत पर सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़
06-Jul-2020 10:07 AM
DESK : बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत से जुड़ी जांच में लगी पुलिस टीम अब नए पहलू को खंगालेगी। मुंबई से आ रही खबर के मुताबिक के पुलिस अब इस बात की जांच करेगी कि आखिर सुशांत सिंह राजपूत ने सुसाइड के लिए जिस कपड़े को फंदा बनाया वह कितना वजन उठा सकती है. दरअसल सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद लगातार यह सवाल उठ रहे हैं कि उन्होंने खुदकुशी नहीं की. पुलिस अब तक के सुशांत सिंह की मौत को खुदकुशी मानकर ही जांच कर रही है, लेकिन अब वह इस नए पहलू की जांच कर इस बात की पुष्टि करना चाहती है कि सुशांत सिंह राजपूत ने कपड़े के बने फंदे में झूल कर सुसाइड किया या फिर नहीं.
सुशांत सिंह राजपूत अपने बेडरूम में जिससे कपड़े के फंदे का इस्तेमाल कर झूले थे वह वाकई कितना मजबूत था और कितना वजन सह सकता है. इस बात की जांच पुलिस करेगी. इस हाईप्रोफाइल मामले में लगातार नए खुलासे हो रहे हैं. पुलिस ने सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में कई लोगों से पूछताछ की है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट और विसरा रिपोर्ट में अब तक कुछ भी संदेहास्पद नहीं मिला है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक सुशांत सिंह राजपूत की मौत दम घुटने की वजह से हुई. विसरा रिपोर्ट में यह बात सामने आई है कि उनके शरीर में कोई केमिकल या अन्य तरह का जहर नहीं था, उनके शरीर और नाखूनों में भी किसी तरह का कोई टेस्ट नहीं पाया गया है. बावजूद इसके अब पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है.
सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में पुलिस ने आज पूछताछ के लिए संजय लीला भंसाली को बुलाया है. संजय लीला भंसाली सुबह 11 बजे पुलिस के पास पहुंचेंगे. उनसे बाजीराव मस्तानी और रामलीला के संबंध में पूछताछ की जाएगी. बताया जा रहा है कि संजय लीला भंसाली ने पहले इन दोनों फिल्मों में सुशांत सिंह राजपूत को लेने का फैसला किया था, लेकिन एक बड़े प्रोडक्शन हाउस के साथ सुशांत फिल्में कर रहे थे, जिसके कारण वे इन फिल्मों में काम नहीं कर पाए थे. पुलिस संजय लीला भंसाली से और बाकी परिस्थितियों के बारे में जानकारी लेगी.