ब्रेकिंग न्यूज़

मुशहरी में जन संवाद में फूटा जनाक्रोश: विधायक बेबी कुमारी ने दिया अल्टीमेटम, भ्रष्टाचार बंद करो वरना होगी कार्रवाई मुजफ्फरपुर: कल इन इलाकों में घंटों गुल रहेगी बिजली, मेंटेनेंस को लेकर विभाग ने जारी किया अलर्ट लाइव रिपोर्टिंग के दौरान पत्रकार पर मिसाइल हमला, बाल-बाल बची जान, देखिये वायरल वीडियो गया में शतचंडी महायज्ञ की भव्य शुरुआत, छात्रों की सफलता और विश्व शांति के लिए प्रार्थना मुजफ्फरपुर में बाल श्रम के खिलाफ बड़ा अभियान: 3 दिनों में 9 श्रमिक मुक्त मुजफ्फरपुर पुलिस की बड़ी उपलब्धि: ‘ऑपरेशन मुस्कान’ के तहत 180 लोगों के चेहरे पर लौटी खुशी जीतन राम मांझी का बड़ा बयान, सम्राट चौधरी बन सकते हैं बिहार के CM पटना में गैस संकट दूर करने की बड़ी पहल: अपार्टमेंट्स में लगेगा PNG कैंप, सिर्फ इतने रूपये में मिलेगा कनेक्शन; देने होंगे यह दस्तावेज पटना में गैस संकट दूर करने की बड़ी पहल: अपार्टमेंट्स में लगेगा PNG कैंप, सिर्फ इतने रूपये में मिलेगा कनेक्शन; देने होंगे यह दस्तावेज बिहार में रेल यात्रियों से लूट करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 1 करोड़ से अधिक के सोने-चांदी के जेवर बरामद; विदेशी मुद्रा भी जब्त

Home / news / सुसाइड से पहले सुशांत ने अपने इस दोस्त को किया था फोन, अब...

सुसाइड से पहले सुशांत ने अपने इस दोस्त को किया था फोन, अब बयान लेगी पुलिस

15-Jun-2020 12:53 PM

MUMBAI : सुशांत सिंह राजपूत के सुसाइड मामले में मुंबई पुलिस ने जांच शुरू कर दी है. जिसके बाद अब मुंबई पुलिस दोस्तों के बयान दर्ज कराने से लेकर उनसे पूछताछ भी करेगी. मुंबई पुलिस सुशांत सिंह राजपूत के दोस्त रिया चक्रवर्ती से भी पूछताछ करेगी. इससे साथ ही  महेश शेट्टी जिन्हें आखिरी बार सुशांत सिंह राजपूत ने कॉल किया था, पुलिस उनका भी बयान दर्ज करेगी. इसके साथ ही कुछ और दोस्तों के भी बयान दर्ज कराए जाएंगे. 

बता दें कि रविवार को सुशांत सिंह राजपुत ने खुदकुशी कर अपनी जान दे दी. जिसके बाद से नके परिवार, दोस्त और फैंस अब तक सदमे में हैं. किसी को भी यकीन नहीं हो रहा है कि सुशांत अब इस दुनिया में नहीं रहे.  

वहीं बॉलीवुड में बहुत कम वक्त के अंदर अपने पैर जमा चुके सुशांत सिंह राजपूत की तरक्की आखिर किस से परेशान कर रही थी. इंडस्ट्री में आखिर कौन था जिसे सुशांत का लगातार बुलंदियों पर जाना पसंद नहीं आ रहा था. वह कौन था जो सुशांत सिंह राजपूत की तरक्की से जल रहा था यह कई ऐसे सवाल हैं जो लगातार सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद कर रहे हैं, इंडस्ट्री को करीब से जानने वाले राजनेता संजय निरूपम ने रविवार को यह सवाल खड़ा किया था. उन्होंने ट्वीट कर पूछा था कि 

छिछोरे हिट होने के बाद #सुशांतसिंहराजपूत ने सात फिल्में साइन की थी।

छह महीने में उसके हाथ से सारी फिल्में निकल गई थीं।क्यों ?

फ़िल्म इंडस्ट्री की निष्ठुरता एक अलग लेवल पर काम करती है।

इसी निष्ठुरता ने एक प्रतिभावान कलाकार को मार डाला।

सुशांत को विनम्र श्रद्धांजलि!

#RIPSushant

छिछोरे हिट होने के बाद #सुशांतसिंहराजपूत ने सात फिल्में साइन की थी।

छह महीने में उसके हाथ से सारी फिल्में निकल गई थीं।क्यों ?

फ़िल्म इंडस्ट्री की निष्ठुरता एक अलग लेवल पर काम करती है।

इसी निष्ठुरता ने एक प्रतिभावान कलाकार को मार डाला।

सुशांत को विनम्र श्रद्धांजलि!

#RIPSushant


संजय निरुपम के स्ट्रीट के कई मायने हैं दरअसल निरुपम अपने इस ट्वीट के जरिए यह बता रहे हैं कि बॉलीवुड में संवेदना ओं की कोई कदर नहीं है और इंडस्ट्री में कई शर्तों के साथ काम करना होता है. खास बात यह भी कि इंडस्ट्री में पहले से मौजूद बड़े चेहरे नए लोगों की तरक्की में सबसे बड़ा अड़ंगा लगाते हैं. क्या सुशांत सिंह राजपूत भी किसी ऐसी साजिश के शिकार हो गए 2019 में छिछोरे की सफलता के बाद उनके झोली में जो फिल्में आएगी वह अचानक से क्यों निकल गई और इसके पीछे कौन सा खेल खेला गया. यह राज सुशांत अपने साथ लेकर चले गए लेकिन निरुपम ने जिन सवालों को उठाया है वह वाकई सुशांत की मौत की सबसे बड़ी वजह हो सकती है.