कांग्रेस के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे तेजस्वी यादव: कर दिया बड़ा ऐलान राज्यसभा चुनाव से पहले नितिन नबीन पहुंचे पटना, बीजेपी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत 4 कांग्रेस विधायकों के ट्रेसलेस रहने के सवाल पर बोले अखिलेश सिंह, कहा..सब मेरे घर पर बैठा हुआ है, चिंता मत कीजिए दिल्ली की नाबालिग लड़की के साथ बिहार में गैंगरेप, प्रेमी के साथ घर से भागकर मोतिहारी स्टेशन पहुंची थी पीड़िता नरकटियागंज में संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत, मायके पक्ष ने लगाया दहेज हत्या का आरोप सिवान का कुख्यात अयूब खान मुजफ्फरपुर से गिरफ्तार, ‘खान ब्रदर्स’ गिरोह पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई राज्यसभा चुनाव से पहले सियासी हलचल तेज, होटल पनाश पहुंचे तेजस्वी, भाई वीरेंद्र बोले...हमारे पास 41 नहीं 48 विधायक हैं 24 घंटे में काम पर लौटने वाले अधिकारियों पर नहीं होगी कार्रवाई: विजय कुमार सिन्हा इफ्तार में शामिल हुए मुकेश सहनी, रोजेदारों को दी रमजान की शुभकामनाएं Panorama Heights में भव्य Property Expo 2026, घर खरीदने पर 10% तक खास डिस्काउंट
20-Jun-2020 09:38 AM
DESK : सुशांत सिंह राजपूत के आत्महत्या के पीछे की वजह तलाशने में पुलिस जुटी हुई है. उनसे जुड़े लोगों से पूछताछ हो रही है. बताया जा रहा है कि सुशांत पिछले कुछ समय से डिप्रेशन में थे और वो डॉक्टर के संपर्क में थे.इसी क्रम में पुलिस ने सुशांत के साइकियाट्रिस्ट से भी पूछताछ की. इस दौरान डॉक्टर ने पुलिस को कई राज बताएं हैं.
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, सुशांत एक साल से डिप्रेशन के में थे और पिछले 6 महीने से साइकियाट्रिस्ट के संपर्क में थे. डॉक्टर ने पुलिस को बताया कि सुशांत एक्स-गर्लफ्रेंड अंकिता लोखंडे को बहुत मिस करते थे. अंकिता से ब्रेकअप के बाद कुछ दिन तक तो सब ठीक था, लेकिन उसके बाद उनकी लव लाइफ ठीक नहीं रही. अंकिता के बाद कृति सेनन उनकी जिंदगी में आईं, लेकिन ये रिलेशनशिप ज्यादा लंबा नहीं चल सका.
सुशांत ने अपने डॉक्टर को बताया था कि उन्हें रात को नींद नहीं आती थी, अजीब-अजीब ख्याल आते थे. कुछ असफल रिश्तों ने उन्हें एहसास दिलाया कि अंकिता से ज्यादा उन्हें कोई पसंद नहीं करता. डॉक्टर ने बताया कि सुशांत बायपोलर थे, यानि वो एक चीज को अलग-अलग तरीके से सोचते थे.
इसके साथ ही सुशांत ने रिया के बारे में डॉक्टर को बताया था. उन्होंने बताया कि सुशांत ने बताया था कि वे एक करीबी दोस्त के माध्यम से रिया से मिले थे. कुछ दिन बाद दोनों साथ रहने लगे. रिपोर्ट के अनुसार सुशांत ने रिया के साथ अपने रिश्ते को लेकर सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था तो रिया उनसें झगड़ा करने लगीं थी और पोस्ट हटाने को मजबूर कर दिया था. जिसके बाद एक्टर ने वो पोस्ट डिलिट कर दिया था.
सुशांत के साइकियाट्रिस्ट ने पुलिस को बताया कि वे अंकिता को बहुत मिस करते थे और उन्हें उनकी बहुत याद आती थी. वे अंकिता से काफी अटैच्ड थे और वे इतने दिनों में समझ गए थे कि अंकिता से ब्रेकअप के बाद उन्होंने गलती कर दी है. सुशांत अपने साइकियाट्रिस्ट से 3 बार मिले थे और लॉकडाउन से पहले भी डॉक्टर से मिलने वाले थे लेकिन लॉकडाउन होने के कारण मुलाकात नहीं हो पाई.