ब्रेकिंग न्यूज़

मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण

Home / news / सुशासन की पुलिस की करतूत : चेकिंग के दौरान फौजी को लाठी -...

सुशासन की पुलिस की करतूत : चेकिंग के दौरान फौजी को लाठी - डंडे से दमभर पिटा

28-Mar-2023 09:36 AM

By Aryan Anand

NAWADA : पुलिस को जनता का सेवक कहा जाता है। लोगों को कसी भी तरह की कोई क़ानूनी मदद की जरूरत होती है तो वो सबसे पहले पुलिस प्रसाशन के पास ही जाते हैं। लेकिन, जब आपकी रक्षा करने वाला ही आपके जाने लेने पर आ जाए तो बात काफी बिगड़ जाती है। अब ऐसा की कुछ एक मामला बिहार के नवादा से निकल कर सामने आया है। जहां पुलिस वालों ने चेकिंग के दौरान एक फौजी को लाठी - डंडे से इस कदर पीटा की उसकी जान पर आ पड़ी। 


दरअसल, नवादा में राजगीर आर्मी कैंप से वापस आ रहे एक फौजी को बिहार पुलिस की टीम ने वाहन जांच के लिए रोका और उसके बाद फौजी के पास मौजूद बैग को ओपन करने को कहा। इस दौरान फौजी ने बिहार पुलिस को ही बैग थमा दिया।  उसके बाद बिहार पुलिस के जवान ने फौजी के साथ गलत तरीके के बात करना शुरू कर दिया। इस दौरान फौजी कई बार उन्हें अपना परिचय देता रहा बाबजूद इसके वो लोग गलत भाषा का इस्तेमाल करने लगे।  इसके बाद फौजी के तरफ से भी उनके साथ कुछ गलत भाषा का इस्तेमाल किया गया। जिसके बाद बिहार पुलिस की टीम ने अकेले पड़े फौजी जवान को लाठी - डंडे से जमकर पीटा। इससे फौजी का पूरा शरीर लहू लुहान हो गया। 


बताया जा रहा है कि, इस फौजी की वर्तमान पोस्टिंग सिलीगुड़ी के पास है।  इसका नाम नंदन कुमार बताया जा रहा है। फिलहाल यह घायल फौजी का सदर अस्पताल में प्राथमिक उपचार कर रेफर कर दिया गया है।  इसका इलाज अब आर्मी अस्पताल में किया जाएगा।  फौजी का कहना है कि वो इसको लेकर अपने कैंप के वरीय अधिकारीयों से बातचीत करेंगे।  उसके बाद भी शिकायत दर्ज करवाई जाएगी। 


आपको बताते चलें कि, बिहार में पुलिस महकमा पहले से ही काफी अलर्ट मोड पर काम कर रही है।  लेकिन, इस दौरान अब इस तरह की घटना के सामने आने के बाद पुलिस टीम की कार्यशैली पर भी सवालिया निशान खड़ा करता हुआ नजर आ रहा है।  अब देखना है कि,क्या इस मामले में दोषी पुलिसकर्मी पर कोई एक्शन लिया जाता है या नहीं।