ब्रेकिंग न्यूज़

ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी सुनसान जगह पर महिला के साथ छेड़खानी, विरोध किया तो रॉड से पीटा, पति से भी की मारपीट RJD विधायक ने LPG गैस संकट को सरकार द्वारा प्रायोजित कृत्रिम समस्या बताया, कालाबाजारी बढ़ाने का भी लगाया आरोप बिहार के इस जिले में बनेगी फोरलेन सड़क, लोगों को जाम से मिलेगी राहत; परियोजना पर खर्च होंगे इतने करोड़ बिहार के इस जिले में बनेगी फोरलेन सड़क, लोगों को जाम से मिलेगी राहत; परियोजना पर खर्च होंगे इतने करोड़ बिहार में साइकिल दुकान से भारी मात्रा में LPG सिलेंडर बरामद, कालाबाजारी के आरोप में एक गिरफ्तार बिहार में साइकिल दुकान से भारी मात्रा में LPG सिलेंडर बरामद, कालाबाजारी के आरोप में एक गिरफ्तार ‘दीदी, मुझे डर लग रहा है… दो लड़के पीछा कर रहे हैं’, आखरी कॉल के बाद गायब हो गई पटना की छात्रा Bihar News: जाली नोट गिरोह का भांडाफोड़: दो आरोपी गिरफ्तार, 100-100 रुपए के इतने नोट बरामद

सुशांत केस में तीसरी गिरफ्तारी, ड्रग्स पैडलर से पूछताछ में आया शोविक और सैमुअल मिरांडा का नाम

02-Sep-2020 11:51 AM

DESK : सुशांत सिंह राजपूत केस से जुड़ी इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है.एनसीबी ने तीसरी गिरफ्तारी की है. वहीं बताया जा रहा है कि ड्रग्स पैडलर जैद ने पूछताछ के दौरान बड़ा खुलासा किया है. 

एनसीबी ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो लोगों को मुंबई से और एक को गोवा से गिरफ्तार किया गया है. मुंबई में मंगलवार को जैद नाम के 20 साल के लड़के को गिरफ्तार किया गया था.उसी के आधार पर  आज एनसीबी की टीम ने तीसरे ड्रग्स पैडलर को गिरफ्तार किया  है. जिसका नाम बसित परिहार है. जैद ने पूछताछ के दौरान बताया कि बरिस ने ही शोविक की उससे मुलाकात कराई थी. 

वहीं बताया जा रहा है कि शोविक ने मिरांडा को जैद का नंबर दिया था औऱ मिरांडा ने जैद से ड्रग्स खरीदी थी. खबर के अनुसार मिरांडा का जो ड्रग्स को लेकर चैट वायरल हुआ है उसके आधार पर पूछताछ की थी. बताया जा रहा है कि बसित शोविक का दोस्त है और उसने ही शोविक को जैद का नंबर दिया था. फिर शोविक ने जैद का नंबर मिरांडा को दिया था और मिरांडा ने  मार्च में जैद से 5 ग्राम ड्रग्स खरीदी थी. अब ड्रग्स पैडलर ने मिरांडा और शोविक का नाम लिया है, जिसके बाद अब इन दोनों की मुश्किलें बढ़ सकती  है.