ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार दिवस समारोह के स्टॉल में लगे पुराने फूल को देख मंत्री ने लगाई फटकार, कहा..बेटी की शादी में फ्रेश फूल लगाएंगे और सरकारी काम में बासी खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा पांचवां चरण कल से, इस जिले को देंगे 252 करोड़ की सौगात मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा पांचवां चरण कल से, इस जिले को देंगे 252 करोड़ की सौगात हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर

Home / news / सुरेश शर्मा ने जल जमाव पर कहा- लापरवाही आई सामने तो नमामि गंगे...

सुरेश शर्मा ने जल जमाव पर कहा- लापरवाही आई सामने तो नमामि गंगे के अधिकारियों पर होगी कार्रवाई

10-Oct-2019 02:33 PM

PATNA: नगर विकास मंत्री सुरेश शर्मा ने कहा कि नमामि गंगे प्रोजेक्ट के तहत जो नया काम हुआ है उसकी भी रिपोर्ट आई है. अधिकारियों को बुलाकर पूछा जाएगा कि जो खुदाई हुई थी उसको समय पर भरा क्यों नहीं गया. अगर उनके काम में गड़बड़ी हुई होगी तो उनपर भी कार्रवाई होगी. बता दें कि Firstbihar.com ने पटना में जल जमाव के दौरान यह बताया था कि जल जमाव का सबसे बड़ा कारण नमामि गंगे प्रोजेक्ट के तहत किए गए आधे काम है. इसके तहत पटना के सैकड़ों गलियों और सड़कों को खुदाई कर छोड़ दिया था. जिसके बाद मंंत्री ने भरोसा दिया है कि दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई हो सकती है.

नमामि गंगे के अधिकारियों के साथ होगी बैठक

शर्मा ने कहा कि पटना में जल जमाव कई कारणों से हुआ है. एक-दो दिनों में नमामि गंगे के अधिकारियों के साथ बैठक होगी. शर्मा ने कहा कि मैंने पहले ही कहा था कि पूरा मास्टर प्लान नाला का बना लीजिए. आरसीडीवी भी नाला बना रहा है उस नाले से भी नालों को जोड़ना है. अगर प्लानिंग नहीं होगी तो नाला तोड़ना पड़ेगा और सरकार का पैसा भी खर्च होगा. उस प्लान का रिव्यू किया जाएगा. एक सप्ताह के बाद इस पर विचार किया जाएगा.

प्लानिंग के लिए समय चाहिए

शर्मा ने कहा कि कुछ दिनों में जहां पर पानी लगा हैं. वहां से निकाल लिया जाएगा. आगे इस तरह से नहीं हो उसको लेकर प्लानिंग करनी होगी. सरकार भी यह चाहती है.  डिप्टी सीएम के नेतृत्व में विधायकों के साथ बैठक हुई थी. उसमें कई बातें सामने आई है कि कई गलियों में पानी लगा हुआ है. हमलोगों के पास पंप है जिससे पानी निकालकर बाहर करने का फैसला लिया गया. जो घरों से लोगों ने अपना कचड़ा निकाला है उसको साफ किया जा रहा है. जल जमाव वाले एरिया में फॉगिंग और ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव किया जा रहा है.

नमामि गंगे प्रोजेक्ट के अधूरे काम ने पटना को डुबो दिया, नया सीवरेज बना नहीं और निर्माण कंपनी ने पुराने को ध्वस्त कर दिया