ब्रेकिंग न्यूज़

दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच

Home / news / रेल राज्यमंत्री सुरेश अंगड़ी ने कहा- रोज हो रही है शादियां, ट्रेन से...

रेल राज्यमंत्री सुरेश अंगड़ी ने कहा- रोज हो रही है शादियां, ट्रेन से लेकर प्लेन है फुल तो फिर मंदी कैसे

15-Nov-2019 08:50 PM

DELHI: देश की अर्थव्यवस्था पर रेल राज्यमंत्री सुरेश अंगड़ी का अनोखा बयान आया है. अंगड़ी ने कहा कि देश की अर्थव्यवस्था ठीक है. तभी तो देश में रोज खूब शादियां हो रही है. ट्रेन से लेकर प्लेन तक भर-भरकर उड़ रहे हैं. यह सब देश की सही अर्थव्यवस्था की निशानी है. 

यह बयान अंगड़ी ने लुधियाना से हावड़ा के बीच मालगाड़ियों के बन रहे विशेष कॉरिडोर के टुंडला-खुर्जा सेक्शन के निरीक्षण के बाद पत्रकारों से बात कर रहे थे. यह लाइन दिसंबर 2021 तक चालू हो जाएगी.


हर तीन साल पर आती है ये स्थिति

अंगड़ी ने कहा कि देश के पीएम नरेंद्र मोदी की छवि खराब करने की कोशिश विपक्ष कर रहा है. यह विपक्ष की सोची समझी चाल है. हर तीन साल पर देश की अर्यव्यवस्था की चाल कम और फिर तेज रफ्तार पकड़ती है. यह सब चक्र होता है जो चलते रहता है.  बता दें कि इससे पहले भी रविशंकर प्रसाद ने भी 12 अक्टूबर को कहा था कि 2 अक्टूबर को रिलीज हुई तीन फिल्मों ने 120 करोड़ रुपये की कमाई की है. अर्थव्यवस्था दुरुस्त है तभी फिल्मों ने इतनी कमाई की है. विरोध के बाद उन्होंने अपना बयान वापस ले लिया था.