Bihar crime news : अनंत सिंह के पैतृक गांव में फायरिंग से सनसनी, पार्टी से वापस लौट रहे युवक को मारी गोली; इलाके में दहशत का माहौल Bihar News : 125 यूनिट फ्री का वादा… और अब महंगी बिजली! तेजस्वी यादव ने पूछे सवाल, कहा - क्या बिहार की जनता से हो रही है बड़ी वसूली? Bihar News : अब मुंबई में मिलेगा बिहार जैसा ठिकाना! 35 मंजिला भवन का जल्द होगा निर्माण; जानिए कितने रूपए होंगे खर्च BIHAR NEWS : 16 कट्ठा जमीन पर ताबड़तोड़ फायरिंग, विधायक-प्रमुख हुए आमने-सामने; इलाके में दहशत Bihar Politics : नीतीश कुमार MLC तो नितीन नवीन विधायक पद से आज देंगे इस्तीफा, अब राज्यसभा के जरिए शुरू होगी नई सियासी सफ़र Bihar News : पटना वालों ध्यान दें! NH-30 पर बढ़ गया टोल टैक्स, अब पटना–बख्तियारपुर सफर करना होगा महंगा; नई दरें लागू – जानिए पूरा अपडेट Bihar News : बक्सर में रेलवे का मेगा बदलाव! गाजीपुर और वाराणसी का सफर होगा आसान, यात्रियों को मिलेगा डायरेक्ट हाई-स्पीड कनेक्शन मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे
05-May-2020 05:08 PM
PATNA : सूरत में बिहारियों की पिटाई के मामले पर अब सियासत शुरू हो गई है. राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने सूरत में बिहारियों के साथ हुए घटनाक्रम को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से सवाल पूछा है. उपेंद्र कुशवाहा ने कहा है कि पटेल और बापू की भूमि पर जिस तरह बिहारियों के साथ दुर्व्यवहार हुआ वह कल्पना से परे है. लेकिन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार क्या कर रहे हैं.
उपेंद्र कुशवाहा ने कहा है कि एड़ी छोटी का मेहनत कर गुजरात और देश की विकास गाथा लिखने वाले और कोई नहीं बल्कि बिहारी हैं, इसके बावजूद उनके साथ ऐसा दुर्व्यवहार किया जाना दुःख भरा है. उपेंद्र कुशवाहा ने इस मामले को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अमित शाह और नीतीश कुमार से सवाल पूछा है.
प्रवासी बिहारियों की वापसी को लेकर उपेंद्र कुशवाहा लगातार नीतीश कुमार पर हमलावर हैं. उन्होंने बाहर से लौट रहे बिहारियों का वीडियो ट्वीट करते हुए भी नीतीश कुमार से सवाल पूछा है. कुशवाहा ने कहा है कि बिहार के लोगों के साथ जानवरों से भी बदतर सलूक किया जा रहा है और नीतीश अपना गुणगान कर रहे हैं.
उधर उपेंद्र कुशवाहा के इस बयान पर बीजेपी प्रवक्ता अरविंद कुमार सिंह ने पलटवार किया है. बीजेपी ने कहा है कि उपेंद्र कुशवाहा को ट्रेन का सफर किए अरसा गुजर गया होगा. हवाई सफर करने वाले कुशवाहा ट्रेन की चिंता कर रहे हैं. प्रवासी मजदूरों को भड़काने का काम करने के पीछे राजनीति साफ तौर पर नजर आ रही है.