ब्रेकिंग न्यूज़

‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी सुनसान जगह पर महिला के साथ छेड़खानी, विरोध किया तो रॉड से पीटा, पति से भी की मारपीट RJD विधायक ने LPG गैस संकट को सरकार द्वारा प्रायोजित कृत्रिम समस्या बताया, कालाबाजारी बढ़ाने का भी लगाया आरोप बिहार के इस जिले में बनेगी फोरलेन सड़क, लोगों को जाम से मिलेगी राहत; परियोजना पर खर्च होंगे इतने करोड़ बिहार के इस जिले में बनेगी फोरलेन सड़क, लोगों को जाम से मिलेगी राहत; परियोजना पर खर्च होंगे इतने करोड़ बिहार में साइकिल दुकान से भारी मात्रा में LPG सिलेंडर बरामद, कालाबाजारी के आरोप में एक गिरफ्तार बिहार में साइकिल दुकान से भारी मात्रा में LPG सिलेंडर बरामद, कालाबाजारी के आरोप में एक गिरफ्तार

सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ में दो आतंकी ढेर, इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी

25-Sep-2020 11:26 AM

JAMMU :  जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले में आज एक बार फिर सुरक्षाबलों ने दो आतंकियों को मार गिराया है. साथ ही आस-पास के इलाके की घेराबंदी कर सर्च ऑपरेशन जारी है. सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ कल शाम से ही जारी थी. 

कल शाम सुरक्षाबलों को सुचना मिली की अनंतनाग के सिरहामा क्षेत्र में कुछ आतंकी छिपे हुए हैं. जिसके बाद सुरक्षाबलों ने त्वरित करवाई करते हुए इलाके को चारों तरफ से घेर सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया. चारों तरफ से घिर जाने के कारण आतंकवादियों ने गोलीबारी शुरू कर दी. जिसके बाद आतंकवादियों और सुरक्षाबलों के बीच भारी गोलीबारी शुरू हुई, जिसमे दो आतंकी मरे गए.

जम्मू-कश्मीर में आतंकियों के खिलाफ सेना और सुरक्षाबलों की कार्रवाई जारी है. सुरक्षाबलों द्वारा इलाके में सघन जांच के चलते आतंकियों के पास हथियारों की कमी पड़ गई है. आतंकियों को हथियार मुहया कराने के लिए कई तरह के हथकंडे अपनाये जा रहे हैं. अब कश्मीर घाटी में ड्रोन के जरिये हथियार गिराये जाने का मामला सामने आया है. 

इस सिलसिले में पिछले शनिवार को तीन संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है. बाद में इन आतंकियों के पास से हथियार और गोला-बारूद बरामद किया गया था जो उन्हें ड्रोन के जरिये मिले थे. तीनों आतंकी दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले के रहने वाले हैं.