ब्रेकिंग न्यूज़

खगड़िया में गंगा कटाव रोकने के लिए लोगों ने किया उपवास, महिलाओं ने की गंगा मईया की पूजा बेगूसराय में संदिग्ध हालात में वृद्धा की मौत, परिजनों ने लगाया पीट-पीटकर हत्या का आरोप मुजफ्फरपुर में युवती की हत्या मामला, प्रेमी पर सिर में गोली मारने का आरोप, आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की दे रहा था धमकी बेगूसराय में युवक की निर्मम हत्या, पहचान मिटाने के लिए चेहरे पर डाला एसिड पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनात अरवल में गैस लीकेज से लगी भीषण आग, एक ही परिवार के 5 लोग झुलसे मुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपये परिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्ट मुंगेर में गैस की कालाबाजारी पर कार्रवाई, छापेमारी के दौरान 13 डोमेस्टिक सिलेंडर जब्त

Home / news / सुप्रीम कोर्ट में केंद्र और केजरीवाल की जंग, अध्यादेश के खिलाफ याचिका...

सुप्रीम कोर्ट में केंद्र और केजरीवाल की जंग, अध्यादेश के खिलाफ याचिका पर सोमवार को होगी सुनवाई

06-Jul-2023 01:12 PM

By First Bihar

DELHI : दिल्ली के अधिकारियों के ट्रांसफर-पोस्टिंग पर केंद्र सरकार के तरफ से लाए गए अध्यादेश मामले में अब सुप्रीम कोर्ट सोमवार यानि 10 जुलाई को सुनवाई करेगा। इससे पहले आम आदमी पार्टी की सरकार ने केंद्र के इस अध्यादेश को चुनौती देते हुए सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। जिसके बाद आज इस मामले में चीफ जस्टिस के सामने जल्द सुनवाई की बात कही गई है, जिस पर उन्होंने सोमवार को सुनवाई की बात कही। 


दरअसल, दिल्ली सरकार की शक्तियों को लेकर केंद्र और राज्य के बीच पिछले कई महीनों से विवाद चल रहा है। इसको लेकर पिछले महीने भी सुप्रीम कोर्ट की पांच जजों की पीठ ने बड़ा फैसला सुनाया था। जिसके बाद सुप्रीम कोर्ट ने ट्रांसफर-पोस्टिंग समेत दिल्ली सरकार के तमाम अधिकारों पर मुहर लगाई थी। सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद केंद्र सरकार एक अध्यादेश लेकर आई जिसमें एक बार फिर उपराज्यपाल को दिल्ली सरकार के ऊपर कर दिया गया।


वहीं, दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी केंद्र सरकार के इस अध्यादेश का विरोध कर रही है। इसको लेकर अरविंद केजरीवाल देश भर में घूम-घूमकर विपक्षी नेताओं के समर्थन मांग रहे हैं। उन्होंने कांग्रेस से भी अध्यादेश का विरोध करने को कहा है। मानसून सत्र में अध्यादेश को लेकर आम आदमी पार्टी विरोध की तैयारी कर रही है।