लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में बिहार में अपराधियों का तांडव, मॉर्निंग वॉक पर निकले प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली
19-Jul-2022 03:42 PM
DELHI: दिल्ली से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है। नूपुर शर्मा को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। सुप्रीम कोर्ट ने उनकी गिरफ्तार पर 10 अगस्त तक के लिए रोक लगा दी है साथ ही केंद्र और राज्य सरकार को भी नोटिस जारी किया है।
बता दें कि पैगम्बर मोहम्मद पर टिप्पणी किए जाने के मामले को लेकर नूपुर शर्मा पर अलग-अलग राज्यों में 9 एफआईआर दर्ज हैं। नूपुर शर्मा की याचिका पर आज मंगलवार को सुनवाई हुई। आज हुई सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने नूपुर शर्मा को बड़ी राहत दी है। 10 अगस्त तक उनकी गिरफ्तारी पर रोक लगाई गयी है। इसे लेकर सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और राज्य की सरकार को भी नोटिस जारी किया गया है।
गौरतलब है कि नूपुर शर्मा ने इससे पूर्व भी सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल की थी। याचिका में बताया गया था कि उनके जान को खतरा है। नूपुर शर्मा ने देश के अलग-अलग हिस्सों में दर्ज 9 एफआईआर की एक जगह सुनवाई की गुहार लगाई थी। तब सुप्रीम कोर्ट ने नूपुर शर्मा को कड़ी फटकार लगाई थी। कोर्ट ने कहा था कि देशभर में बदतर हालात के लिए जिम्मेदार सिर्फ आप हैं। जिसके बाद नूपुर की याचिका वापस ले ली गयी।
नूपुर शर्मा के दोबारा दिए गये अर्जी पर आज मंगलवार को सुनवाई हुई। कोर्ट को उनके वकील ने बताया कि नूपुर शर्मा को लगातार धमकियां मिल रही है। गिरफ्तारी पर रोक लगाने और सभी FIR दिल्ली ट्रांसफर कर एक साथ सुनवाई करने की मांग की गयी। सुप्रीम कोर्ट ने फिलहाल नूपुर शर्मा की गिरफ्तारी पर रोक लगा दी है। 10 अगस्त तक अब उनकी गिरफ्तारी नहीं होगी।
बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में...
बिहार दिवस पर CM नीतीश को बधाई, JDU प्रदेश महासचिव ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात....दी शुभकामनाएं ...
पूर्व JDU नेता केसी त्यागी ने RLD का दामन थामा, दिल्ली में पार्टी चीफ जयंत चौधरी ने दिलाई सदस्यता...