ब्रेकिंग न्यूज़

समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच पटना में पूर्वज स्मृति समारोह का आयोजन: समाज को सशक्त बनाने के लिए पूर्वजों के आदर्शों को जीवन में उतारने का लिया संकल्प बिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लूट की बाइक और अवैध हथियारों के साथ 3 शातिर अपराधी गिरफ्तार पंचायत चुनाव 2026 को लेकर बिहार के मंत्री ने दिया बड़ा अपडेट, जानिए.. क्या बोले दीपक प्रकाश? पंचायत चुनाव 2026 को लेकर बिहार के मंत्री ने दिया बड़ा अपडेट, जानिए.. क्या बोले दीपक प्रकाश? ‘धुरंधर 2’ फिल्म देखकर घर लौट रहे युवकों पर पुलिस का कहर, थाना प्रभारी पर दो भाईयों को रातभर पीटने का आरोप Bihar News: विक्रमशिला सेतु के समानांतर बन रहे पुल के तीन पिलर झुके, सब स्ट्रक्चर का काम ठप; निर्माण कार्य पर उठे सवाल Bihar News: विक्रमशिला सेतु के समानांतर बन रहे पुल के तीन पिलर झुके, सब स्ट्रक्चर का काम ठप; निर्माण कार्य पर उठे सवाल

Home / news / सुप्रीम कोर्ट पहुंचा NEET परीक्षा में गड़बड़ी का मामला : एग्जाम रद्द कर...

सुप्रीम कोर्ट पहुंचा NEET परीक्षा में गड़बड़ी का मामला : एग्जाम रद्द कर SIT जांच कराने की मांग

10-Jun-2024 04:42 PM

By First Bihar

DELHI : NEET परीक्षा में गड़बड़ी के आरोपों का मामला अब सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है। सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल कर परीक्षा को रद्द करने के साथ ही एसआईटी गठित कर इसकी जांच कराने की मांग की गई है। रिजल्ट आने के बाद से ही यह परीक्षा विवादों के घेरे में है।


दरअसल, इस साल हुई NEET की परीक्षा में देशभर से 23 लाख से भी अधिक अभ्यर्थी शामिल हुए थे। जिस दिन लोकसभा चुनाव के नतीजे सामने आए, उसी दिन NEET परीक्षा का रिजल्ट भी जारी किया गया था। विगत 4 जून को परीक्षा का रिजल्ट जारी होने के बाद इसे लेकर विवाद शुरू हो गया। 


इस परीक्षा की मेरिट लिस्ट में कुल 67 अभ्यर्थियों ने पहला स्थान हासिल किया है। इन सभी 67 छात्र-छात्राओं को 720 में 720 अंक मिले हैं। ये सभी छात्र हरियाणा के झज्जर के एक ही सेंटर के हैं। नतीजे सामने आने के बाद से ही इसे लेकर देशभर में विरोध-प्रदर्शन शुरू हो गया और विपक्ष ने भी इस मुद्दे को लेकर सरकार को घेराबंदी शुरू कर दी।


सरकार की तरफ से किसी तरह का कोई एक्शन नहीं लिये जाने पर छात्रों ने अब सुप्रीम कोर्ट का रुख किया है। तेलंगाना के रहने वाले अब्दुल्ला मोहम्मद फैज ने परीक्षा में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए सुप्रीम कोर्ट मे याचिका दाखिल की है। याचिका में परीक्षा को रद्द कर उसे फिर से आयोजित करने की मांग की गई है। साथ ही पूरे मामले की एसआईटी जांच और इसकी काउंसेलिंग रोकने की भी मांग शीर्ष अदालत से की गई है।