ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार दिवस समारोह के स्टॉल में लगे पुराने फूल को देख मंत्री ने लगाई फटकार, कहा..बेटी की शादी में फ्रेश फूल लगाएंगे और सरकारी काम में बासी खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना

Home / news / सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली अध्यादेश का मामला संवैधानिक पीठ को सौंपा, अब 5...

सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली अध्यादेश का मामला संवैधानिक पीठ को सौंपा, अब 5 जजों की बेंच करेगी सुनवाई

20-Jul-2023 03:37 PM

By First Bihar

DELHI: दिल्ली अध्यादेश मामले पर गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई। मामले की सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने अध्यादेश के मामले को संवैधानिक पीठ को सौंप दिया। केजरीवाल सरकार द्वारा दायर इस मामले पर अब सुप्रीम कोर्ट की 5 जजों की बेंच सुनवाई करेगी। मंगलवार को दिल्ली सरकार की याचिका पर सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट संकेत दिए थे कि इस मामले को संवैधानिक पीठ के पास भेजा जा सकता है।


दरअसल, सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली में प्रशासनिक सेवाओं के नियंत्रण और अधिकार से जुड़े मामले पर फैसला देते हुए साफ कर दिया था कि पुलिस, जमीन और पब्लिक ऑर्डर को छोड़कर बाकी अन्य दूसरे मसलों पर दिल्ली की सरकार की सलाह को उपराज्यपाल को मानना होगा। इसके बाद केंद्र सरकार एक अध्यादेश लेकर आई, जिसमें फिर से दिल्ली की पावर उपराज्यपाल को लौटा दिया गया था।


केंद्र सरकार द्वारा लाए गए अध्यादेश को आम आदमी पार्टी ने सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी। दिल्ली सरकार ने शीर्ष अदालत से केंद्र के अध्यादेश पर रोक लगाने की मांग की थी हालांकि, अदालत ने अध्यादेश पर रोक नहीं लगाई है और मामले को संवैधानिक पीठ के पास भेज दिया। अब इस मामले की सुनवाई पांच जजों की बेंच करेंगी।