ब्रेकिंग न्यूज़

Congress notice : 24 अकबर रोड पर ताला? कांग्रेस को इस दिन तक ऑफिस खाली करने का नोटिस, पढ़िए क्या है पूरी खबर BIHAR NEWS : मुजफ्फरपुर में बेरहमी! पड़ोसियों से विवाद के बाद केला व्यवसायी का सिर और चेहरा कूच कर हत्या, गांव में कोहराम बिहार में दो दिन से लापता किशोर का पोखर में मिला शव, दादा की भी सदमे में हुई मौत, इलाके में हड़कंप Bihar Accident : दर्दनाक हादसा! स्कूल बस-ट्रक की भिड़ंत में 2 शिक्षकों की मौत, बच्चों में मचा चीख-पुकार Bihar Board Result Date : काउंटडाउन शुरू! बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट बस कुछ कदम दूर,कितने टॉपर्स को बुलाया गया बोर्ड ऑफ‍िस? Bihar Road: अब तीन घंटे में तय होगी पटना से पूर्णिया की दूरी, जानें इस एक्सप्रेस वे का क्या है नया अपडेट Bihar crime : छठ घाट पर चली गोली! रिटायर्ड दारोगा के बेटे को मारी गोली, अफरा-तफरी में फरार हुआ शूटर बिहार में दर्दनाक सड़क हादसा: बर्थडे पार्टी से लौट रहे दंपति को अज्ञात वाहन ने रौंदा, बेटी गंभीर रूप से घायल Bihar News : बिहार में छुट्टी लेने का नया नियम लागू! अब इस पोर्टल से ही होगी अर्जी, बिना मंजूरी नहीं मानेगी छुट्टी Chaiti Chhath 2026 : चैती छठ के समापन पर मातम: पटना समेत कई जिलों में डूबने से मौतें, अर्घ्य के बीच हादसे

Home / news / सुप्रीम कोर्ट के गेट के सामने महिला और पुरुष ने खुद को लगाई...

सुप्रीम कोर्ट के गेट के सामने महिला और पुरुष ने खुद को लगाई आग, RMLH में भर्ती

16-Aug-2021 01:55 PM

DELHI: खबर दिल्ली से आ रही है जहां सुप्रीम कोर्ट के बाहर एक महिला और एक पुरुष ने जान देने की कोशिश की है। दोनों ने खुद को आग लगा ली जिसके बाद दोनों को इलाज के लिए राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया। फिलहाल पूरे इलाके की घेराबंदी के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है।


घटना के संबंध में बताया जाता है कि दोनों महिला और पुलिस ने सुप्रीम कोर्ट के गेट नंबर D से अंदर घुसने की कोशिश की थी। उनके पास किसी तरह का आईडी नहीं था जिसके कारण वहां मौजूद सुरक्षा कर्मियों ने उन्हें अंदर जाने से रोक दिया। सुरक्षा कर्मियों द्वारा रोके के बाद दोनों ने खुद को आग लगा ली। जिसके बाद आनन फानन में पुलिस वैन से दोनों को राम मनोहर लोहिया हॉस्पिटल ले जाया गया। दोनों को ऑस्पिटल में एडमिट कराया गया है। 


वही घटनास्थल से पुलिस ने एक बोतल बरामद किया है। आशंका जतायी जा रही है कि बोतल में ज्वलनशील पदार्थ लेकर दोनों सुप्रीम कोर्ट के बाहर आए थे और जब सुरक्षा कर्मियों ने अंदर जाने से रोक दिया तब बोतल से रखे ज्वलनशील पदार्थ को उड़ेलकर दोनों ने खुद को आग लगा ली। दोनों की पहचान अब तक नहीं हो पाई है। फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की छानबीन में जुट गयी है।