Bihar News: पीपा पुल से गंगा में गिरा ईंट लदा तेज रफ्तार ट्रैक्टर, हादसे में ड्राइवर की मौत Bihar News: पीपा पुल से गंगा में गिरा ईंट लदा तेज रफ्तार ट्रैक्टर, हादसे में ड्राइवर की मौत सहरसा में 3 पुलिसकर्मी सस्पेंड, निर्दोषों को फंसाने और FIR में हेरफेर का आरोप Bihar Crime News: घर के बाहर खड़े युवक की गोली मारकर हत्या, अवैध संबंध के चक्कर में चली गई जान शादी के 4 महीने बाद नर्स की संदिग्ध मौत, पति पर जहरीला इंजेक्शन देकर हत्या का आरोप पटना नीट छात्रा मौत मामला: CBI ने मामा और प्रभात मेमोरियल के संचालक से की पूछताछ, जांच में देरी पर उठ रहे सवाल पटना नीट छात्रा मौत मामला: CBI ने मामा और प्रभात मेमोरियल के संचालक से की पूछताछ, जांच में देरी पर उठ रहे सवाल पटना में बड़ा हादसा: भरभराकर गिरी निर्माणाधीन पुल की दीवार, बाल- बाल बची चार मजदूरों की जान पटना में बड़ा हादसा: भरभराकर गिरी निर्माणाधीन पुल की दीवार, बाल- बाल बची चार मजदूरों की जान Bihar teacher transfer : बिहार में TRE-3 शिक्षक ट्रांसफर का बड़ा अपडेट, जानें कब मिलेगा आपका पसंदीदा स्थान; विभाग ने कर दिया क्लियर
20-Aug-2024 04:14 PM
By First Bihar
PATNA: अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST) आरक्षण पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के खिलाफ 21 अगस्त को संपूर्ण भारत बंद की घोषणा की गयी है। भीम सेना, बहुजन दलित समाज, बहुजन दलित सामाजिक संगठन ने भारत बंद का ऐलान किया है। कल 21 अगस्त की सुबह 6 बजे से रात 8 तक संपूर्ण लॉकडाउन रहने की बात कही गयी है।
आम जनता के लिए एडवाइजरी भी जारी की गयी है। कहा गया है कि हमें आपका एक दिन चाहिए कृपया सहयोग करें। एडवाइजरी ना मानने की दशा में किसी भी नफा-नुकसान की जिम्मेदारी हमारी नहीं होगी। स्थानीय प्रशासन, केंद्र की बीजेपी सरकार, राज्य सरकार और आपकी स्वयं की जिम्मेदारी होगी।
1. मेडिकल सेवाओं, पुलिस और फायर सेवाओं को छोड़कर प्रातः 6 बजे से रात्रि 8 बजे तक सब कुछ बंद रहेगा।
2. आम जनता को घरों से बाहर निकलने की कोई अनुमति नहीं है, कृपया शांति बनाए रखें। सिर्फ भीम सैनिक घरों से बाहर निकलकर भारत बंद पर नजर रखेंगे।
3. मॉल, दुकान, कार्यालय, रेहड़ी, पटरी, बैंक, एटीएम, मंडी, मार्केट, बाजार, फैक्ट्री, कंपनी, वर्कशॉप, पर्यटक स्थल आदि सब बंद रहेंगे, नौकरों की छुट्टी रहेगी। 4. कोई सरकारी या प्राइवेट बस, रेल, मेट्रो ट्रेन आदि नहीं चलेगी, निजी वाहन,कमर्शियल वाहन, टैक्सी, ऑटो आदि सब बंद रहेंगे। 5. बड़े या छोटे ट्रांसपोर्ट, ट्रक, ट्राले, मालवाहन, मालगाड़ी, होम डिलीवरी, दूध,फल, सब्जी आदि सब बंद रहेंगे, पूर्ण चक्का जाम रहेगा।
6. सभी स्कूल, कॉलेज, यूनिवर्सिटी, पेट्रोल पंप, सीएनजी पंप, एलपीजी गोदाम पम्प आदि बंद रहेंगे। वकील भी काम नहीं करेंगे।
7. एक दिन के लिए पूरा भारत नीला होगा, कृपया व्यवधान उत्पन्न ना करें।
8. भीम सैनिकों की टुकड़ियां भारत बंद कराएंगी। कृपया व्यवस्था भंग ना करें।
9. अपने खाने-पीने की वस्तुएं पहले से सुरक्षित रख लें, सब बंद रहेगा।
10. जिला कलेक्टर मांगपत्र लेने सड़क पर खुद चलकर आएंगे।
11. पुलिस प्रशासन कानून व्यवस्था बनाए रखें और हमारा सहयोग करे।
निवेदनकर्ता : नवाब सतपाल तंवर (भीमसेना प्रमुख)
निवेदकः भीम सेना एवं समस्त बहुजन दलित समाज और समस्त बहुजन दलित सामाजिक संगठन
