पटना में JP गंगा पथ का विस्तार, सिर्फ आधे घंटे में दीघा से कोईलवर; जल्द बनकर तैयार होगी फोरलेन सड़क पटना में JP गंगा पथ का विस्तार, सिर्फ आधे घंटे में दीघा से कोईलवर; जल्द बनकर तैयार होगी फोरलेन सड़क केंद्रीय विद्यालय में नामांकन की प्रक्रिया शुरू, कक्षा 1 और बालवाटिका में ऐसे कराएं अपने बच्चों का एडमिशन केंद्रीय विद्यालय में नामांकन की प्रक्रिया शुरू, कक्षा 1 और बालवाटिका में ऐसे कराएं अपने बच्चों का एडमिशन बिहार के सरकारी स्कूलों में अप्रैल से कंप्यूटर की पढाई अनिवार्य, परीक्षाएं भी होंगी आयोजित; बच्चों को स्मार्ट बनाने की तैयारी बिहार के सरकारी स्कूलों में अप्रैल से कंप्यूटर की पढाई अनिवार्य, परीक्षाएं भी होंगी आयोजित; बच्चों को स्मार्ट बनाने की तैयारी चैती छठ को लेकर पटना में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, कई मार्गों पर डायवर्जन और प्रतिबंध लागू चैती छठ को लेकर पटना में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, कई मार्गों पर डायवर्जन और प्रतिबंध लागू मनीष कश्यप पर 10 लाख की रंगदारी मांगने का आरोप, यूट्यूबर समेत 7 लोगों के खिलाफ केस दर्ज मनीष कश्यप पर 10 लाख की रंगदारी मांगने का आरोप, यूट्यूबर समेत 7 लोगों के खिलाफ केस दर्ज
16-Oct-2019 01:06 PM
DELHI : अयोध्या मुद्दे पर इस वक्त सुप्रीम कोर्ट से बड़ी खबर आ रही है, जहां सुनवाई के दौरान हो रही तीखी बहस के बीच मुस्लिम पक्ष के वकील राजीव धवन ने एक नक्शा फाड़ दिया है.
बताया जाता है कि आज सुनवाई के दौरान हिंदू महासभा की ओर से दलील देने के बाद अदालत में बहस छिड़ गई. मुस्लिम पक्ष के वकील राजीव धवन ने उस वक्त अदालत में एक नक्शा फाड़ दिया जब हिंदू महासभा के वकील विकास सिंह ने सुप्रीम कोर्ट में एडिशनल डॉक्यूमेंट के तौर पर पूर्व आईपीएस किशोर कुणाल की किताब बेंच को दी.
राजीव धवन ने किताब रखने पर आपत्ति जताते हुए कहा कि अगर ऐसा हुआ तो वह इनके सवालों का जवाब नहीं देंगे. जिसके बाद चीफ जस्टिस ने कहा कि ठीक है, आप जवाब मत देना.
विकास सिंह ने कहा कि किताब पर जवाब नहीं दे रहा हूं, पर हाईकोर्ट के आदेश के मुताबिक एक नक्शा दिखाना चाहता हूं. जिसके बाद राजीव धवन ने कहा कि ये नक्शा भी किताब का हिस्सा है, इसे मंजूरी नहीं दी जा सकती और उसने उस नक्शे को पांच टुकड़े कर दिए.