ब्रेकिंग न्यूज़

खुले में मांस-मछली कारोबार बैन: निगम ने चलाया सख्त अभियान, 686 दुकानों पर रोक, नियम तोड़ने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई Bihar News: 'अगला CM अगर नीतीश कुमार के रास्तों पर नहीं चले तो टिक नहीं पाएगा...', मांझी ने अपना अनुभव साफ-साफ बता दिया Bihar News: बिहार प्रशासनिक सेवा के 1634 अफसरों में नंबर-1 पर कौन ? नीतीश सरकार ने अधिकारियों की सिविल लिस्ट का किया प्रकाशन... Bihar DCECE 2026 : बिहार के स्टूडेंट के लिए खुशखबरी , डिप्लोमा और पैरामेडिकल समेत इन कोर्स में एडमिशन का सुनहरा मौका; आवेदन शुरू – जल्दी करें अप्लाई बिहार में बेखौफ हुए अपराधी: व्यवसायी के घर को निशाना बनाकर की ताबड़तोड़ फायरिंग, इलाके में दहशत BIHAR POLICE : थानेदार का फायरिंग का पुराना रिकॉर्ड, मुजफ्फरपुर के तीन थाना क्षेत्रों में कर चुका है फायरिंग; गायघाट गोलीकांड के बाद विवादों में SHO अजब प्रेम की गजब कहानी: जिगरी दोस्त की पत्नी पर आया युवक का दिल, पति ने करा दी शादी BIHAR NEWS : अचानक ब्रेक से ट्रकों की टक्कर, खलासी की मौत, चालक गंभीर Bihar Crime: चाय पी रहे युवक की पीट-पीटकर हत्या: बहन की शादी में शामिल होने आया था घर, परिजनों ने सड़क किया जाम Bihar News : सम्राट मॉडल कहने पर भड़का JDU, BJP को मिला करारा जवाब - तब तो कहिएगा की मदन सहनी मॉडल? बिहार में एक ही मॉडल वो है....

Home / news / सुपर ओवर के रोमांच में फिर बाजी टीम इंडिया के हाथ, न्यूजीलैंड को...

सुपर ओवर के रोमांच में फिर बाजी टीम इंडिया के हाथ, न्यूजीलैंड को पीटा

31-Jan-2020 04:31 PM

DESK : सुपर ओवर के रोमांच में एक बार फिर बाजी टीम इंडिया के हाथ लगी है। लगातार दूसरे सुपर ओवर मैच में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को धराशायी कर दिया। टीम इंडिया के खिलाड़ियों  ने बता दिया कि अपनी नसों पर काबू करना उन्हें आता है। दिल को बेकाबू कर देने वाले मैच में टीम इंडिया ने इंडिया का दिल जीत लिया। के एल राहुल ने आउट होने से पहले दो गेदों पर छक्के और चौके लगाया।


भारत ने 16 रन बनाकर मैच जीत लिया। पहली गेंद टिम साउदी ने के एल राहुल को डाली जिसपर उन्होनें छक्का जड़ दिया। दूसरी गेंद पर राहुल ने चौंका ठोका। तीसरी गेंद पर राहुल आउट हो गए। चौथी गेंद टिम साउदी ने विराट कोहली को डाली जिसपर 2 रन बने। पांचवीं गेंद विराट कोहली चौका जड़ कर मैच अपने नाम कर लिया।


इससे पहले न्यूजीलैंड ने सुपर ओवर में बनाए 13 रन बनाए। पहली गेंद बुमराह ने टिम सेफर्ट को गेंद डाली इसपर  2 रन बने। दूसरी गेंद पर टिम सेफर्ट ने चौका मारा। तीसरी गेंद पर 2 रन बने। चौथी गेंद पर टिम सेफर्ट आउट हो गए। पांचवीं गेंद बुमराह ने कोलिन मुनरो को डाली गेंद इस पर 4 रन बने। छठी गेंद पर कोलिन मुनरो कोई रन नहीं बना सके।


वहीं  भारत और न्यूजीलैंड के बीच वेलिंग्टन टी-20 मैच एक बार फिर टाई रहा । भारत लगातार दूसरे मैच में कीवियों के खिलाफ सुपर ओवर खेला। इससे पहले तीसरा टी-20 मैच भी टाई हो गया था जिसका फैसला सुपर ओवर में हुआ।


मैच में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने 20 ओवर में 8 विकेट गंवाकर 165 रन बनाए और न्यूजीलैंड को जीत के लिए 166 रनों का लक्ष्य दिया। जवाब में न्यूजीलैंड ने भी 165 रन बना दिए। मनीष पांडे ने तीन चौकों की मदद से 36 गेंद में 50 रन बनाए जबकि सलामी बल्लेबाज केएल राहुल ने 26 गेंद में 39 रनों की पारी खेली।


बता दें कि मौजूदा टी-20 सीरीज के पहले मुकाबले में भारत ने न्यूजीलैंड को 6 विकेट से हराया था।  इसके बाद दूसरे टी-20 मैच को भी भारत ने 7 विकेट से जीता और हेमिल्टन में खेले गए तीसरे टी-20 में भारत ने सुपर ओवर में रोमांचक जीत के साथ न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच मैचों की टी-20 सीरीज में 3-0 से अजेय बढ़त हासिल कर ली थी। पांच मैचों की  सीरीज के चौथे मैच में जीत के साथ टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड पर 4-0 की बढ़त बना ली है।