ब्रेकिंग न्यूज़

चोरनिया कांड में बड़ा एक्शन: SHO समेत पूरी टीम सस्पेंड, लापरवाही बरतने पर SSP ने की कार्रवाई बिहार में रामनवमी पर दरिंदगी: 5 साल की मासूम से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार तेज रफ्तार ट्रक ने दो दोस्तों को रौंदा, दर्दनाक हादसे में एक की मौत; दूसरे की हालत गंभीर पटना में बड़े ड्रग्स रैकेट का खुलासा: 25 करोड़ की स्मैक के साथ दो स्मगलर अरेस्ट, सूखे नशे के कारोबार में पुलिस के दो जवान भी शामिल पटना में बड़े ड्रग्स रैकेट का खुलासा: 25 करोड़ की स्मैक के साथ दो स्मगलर अरेस्ट, सूखे नशे के कारोबार में पुलिस के दो जवान भी शामिल प्रेम प्रसंग में युवक की हत्या, गंडक नदी से बरामद हुआ शव; पुलिस ने किया कांड का खुलासा पर्यटकों की पहली पसंद बने बिहार के ये वाटरफॉल्स, पहाड़ और झरनों का संगम बने आकर्षण का केंद्र पर्यटकों की पहली पसंद बने बिहार के ये वाटरफॉल्स, पहाड़ और झरनों का संगम बने आकर्षण का केंद्र अगलगी में अपना सब कुछ गंवा चुके लोगों के बीच पहुंचे मुकेश सहनी, राहत सामग्री का किया वितरण अगलगी में अपना सब कुछ गंवा चुके लोगों के बीच पहुंचे मुकेश सहनी, राहत सामग्री का किया वितरण

Home / news / सुपौल पुल हादसे की जांच शुरू, घटनास्थल पर पहुंची तीन सदस्यीय टीम, DM...

सुपौल पुल हादसे की जांच शुरू, घटनास्थल पर पहुंची तीन सदस्यीय टीम, DM समेत अन्य अधिकारी भी मौके पर मौजूद

23-Mar-2024 01:16 PM

By SANT SAROJ

SUPAUL: सुपौल में निर्माणाधीन भारत के सबसे बड़े बकौर-भेजा पुल हादसे की जांच शुरू हो गई है। शनिवार को तीन सदस्य जांच टीम घटनास्थल पर पहुंची और हादसे की जांच शुरू कर दी है। तीन सदस्यी जांच टीम के साथ डीएम कौशल कुमार मसेत अन्य अधिकारी मौजूद हैं।


दरअसल, शुक्रवार की सुबह करीब सात बजे भारत माला प्रोजेक्ट के तहत बन रहे इस पुल का गार्टर सेगमेंट अचानक नीचे गिर गया। इस हादसे में एक मजदूर की मौके पर ही मौत हो गयी जबकि 10 मजदूर घायल हो गए। इस घटना के बाद विपक्ष सरकार पर हमलावर हो गया। जिसके बाद विभाग ने जांच के आदेश दिए थे।


डीएम कौशल कुमार ने बताया कि टीम बारीकी से जांच कर रही है और जांच के बाद ही इस घटना का सही कारण सामने आ पाएगा। डीएम ने कहा कि यह बात सामने आ गई है कि मलबे के अंदर कोई अन्य मजदूर नहीं दबा हुआ है, कल सभी मजदूरों का अटेंडेंस मिला लिया गया था।