बिहार में फर्जी प्रमाणपत्र वाले टीचर्स के खिलाफ कार्रवाई तेज, तीन शिक्षकों पर केस दर्ज बिहार में फर्जी प्रमाणपत्र वाले टीचर्स के खिलाफ कार्रवाई तेज, तीन शिक्षकों पर केस दर्ज बिहार में कलियुगी बेटा बना हैवान, संपत्ति के लालच में मां के मुंह में पिस्टल डालकर मारी गोली BIHAR NEWS : स्कूल से लौट रहे शिक्षक के साथ जंगल में क्या हुआ? हथियारबंद बदमाशों ने रोकी बाइक, साथ बैठी महिला को ... बिहार में हत्या की सनसनीखेज वारदात: पार्टी के बहाने बुलाकर युवक को मौत के घाट उतारा, सिर काट कर साथ ले गए बदमाश बिहार में हत्या की सनसनीखेज वारदात: पार्टी के बहाने बुलाकर युवक को मौत के घाट उतारा, सिर काट कर साथ ले गए बदमाश BIHAR NEWS : Bihar News: डिप्टी CM दफ्तर में SDO का कोई पद नहीं...अफवाह फैलाने वालों की होगी पहचान, गैस एजेंसी से सिलिंडर मांगने की बात बिल्कुल ही बेबुनियाद बिहार में 10वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत, कुएं से मिला शव; परिजनों ने गैंगरेप और हत्या का लगाया आरोप Bihar News: 93 लाख छात्र-छात्राओं को मिली पोशाक योजना की राशि, DBT के माध्यम से बैंक खाते में भेजे गए 1047 करोड़ Bihar News: 93 लाख छात्र-छात्राओं को मिली पोशाक योजना की राशि, DBT के माध्यम से बैंक खाते में भेजे गए 1047 करोड़
13-Oct-2019 08:29 AM
SUPAUL : बिहार में बढ़ते अपराध का ग्राफ गिरने का नाम नहीं ले रहा है. सूबे में शराबबंदी होने के बावजूद भी लगभग सभी जिलों में धड़ल्ले से शराब बेचीं जा रही है. वहीं दूसरी ओर पुलिसवालों की भी बड़ी लापरवाही सामने आ रही है. इस वक्त एक बड़ी खबर सुपौल जिले से आ रही है. जहां सहरसा डीआईजी सुरेश चौधरी ने सुपौल में सदर थानाध्यक्ष और एसआई सस्पेंड कर दिया. शराब की हेराफेरी मामले में पुलिस उपमहानिरीक्षक ने बड़ी कार्रवाई की.
सुपौल पुलिस कप्तान मृत्युंजय कुमार चौधरी को लिखे पत्र में सदर थानाध्यक्ष दीनानाथ मंडल और सब इंस्पेक्टर सुनील कुमार सस्पेंड करने का फैसला लिया गया है. बता दें कि शराब की हेराफेरी के मामले में डीआईजी ने यह बड़ा कदम उठाया है. जांच के दौरान शराब की जब्ती सूची और बरामदगी में अनियमितता पायी गई थी.
निलंबन के बारे में बताया जा रहा है कि एसपी के निर्देश पर सदर डीएसपी विद्यासागर ने शराब की हेराफेरी मामले की जांच की थी. जिले के परसौनी इलाके में शराब पकड़ा गया था. जिसमें बड़ी गड़बड़ी सामने आई थी. जिसको लेकर डीआईजी ने यह बड़ा कदम उठाया. थानाध्यक्ष दीनानाथ मंडल को निलंबित किये जाने के बाद फिलहाल संदीप कुमार सिंह नया थानाध्यक्ष बनाया गया है.