BJP Bihar meeting : बिहार में सरकार गठन पर BJP का बड़ा दांव! 10 अप्रैल को दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, CM चेहरे पर होगा फैसला Bihar Politics : इस दिन NDA विधानमंडल दल की बैठक कर सकते हैं नीतीश कुमार, CM के नाम से लेकर इस्तीफे की तारीख भी होगी तय BIHAR NEWS : बिहार पंचायत चुनाव 2026: पहली बार सभी 6 पदों के लिए ईवीएम से मतदान, नई चिप तकनीक से हर वोट रहेगा सुरक्षित Bihar crime news : हैवान बना पिता! टेबल फैन से पीट-पीटकर बेटी की ली जान, प्रेम प्रसंग बना वजह? BIHAR NEWS : खाकी पर बड़ा सवाल! अपर थानेदार का घूस लेते VIDEO वायरल; SSP ने दिए जांच के आदेश Bihar Jobs : बिहार में बंपर भर्ती का मौका! 209 नए डिग्री कॉलेजों में 9196 पदों पर जल्द शुरू होगी बहाली; जानें पूरी डिटेल Bihar News : धनकुबेर SDPO गौतम का आज होगा EOU से सामना, सफेदपोशों से भी कनेक्शन का खुलेगा राज; महिला मित्र और नौकरानी का सच आ चूका है सामने Bihar News : बिहार MLC चुनाव में बड़ा खेल! सीटों का नया गणित NDA को दिला रहा बढ़त तो महागठबंधन की मुश्किलें बढ़ीं; नीतीश की जगह निशांत और मंगल की जगह दीपक का नाम तय Bihar Weather : बिहार में मौसम का बड़ा बदलाव, 6 जिलों में ऑरेंज अलर्ट; तेज आंधी-बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी! ईरान में फंसे अमेरिकी पायलटों को 36 घंटे में बचाया, ट्रम्प बोले- इतिहास का सबसे साहसी रेस्क्यू
12-Feb-2023 07:23 PM
By SANT SAROJ
SUPAUL: सुपौल में भीषण अगलगी की घटना में 40 लाख की संपत्ति जलकर खाक हो गयी है। घटना त्रिवेणीगंज थाना क्षेत्र के मिरजवा वार्ड नम्बर 11 की है जहां 4 घरों में भीषण आग लग गयी। अगलगी की इस घटना से इलाके में अफरा-तफरी मच गयी। इस दौरान एक मवेशी की आग में झूलकर मौत हो गयी। वहीं बिटिया की शादी के लिए रखे पैसे और गहने भी जलकर खाक हो गया है।
बताया जाता है कि रविन्द्र यादव,विनोद यादव औऱ बिजेंद्र यादव के चार घरों लगी आग के बाद घर में रखा पूरा सामान जलकर राख हो गया। तेज हवा चलने की वजह से आग तेजी से फैल गयी और आस पास रखे सभी सामानों को आग ने अपने आगोश में ले लिया। अचानक लगी आग ने रविन्द्र यादव के दरवाजे पर रखे उनके एक ट्रैक्टर, एक मोटरसाइकिल औऱ एक पम्पसेट भी जला डाला। इस घटना में एक मवेशी की भी झुलसने से मौत हो गई।
स्थानीय लोगों ने बताया कि मवेशी के पास अलाव से अचानक आग लग गयी जब तक हमलोग कुछ समझ पाते तब तक आग भयानक रूप ले लिया औऱ देखते ही देखते घर सामान सहित दरवाजे पर रखे ट्रैक्टर मोटरसाइकिल पम्पसेट सभी जलकर राख में तब्दील हो गया।आग लगने की घटना की जानकारी जैसे ही स्थानीय लोगों को मिली सबों ने खुद से बाल्टी से पानी देकर आग बुझाया।
अगलगी की घटना की सूचना त्रिवेणीगंज अग्निशमन विभाग के कर्मियों को दी गई जिसके बाद दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची लेकिन तबतक स्थानीय लोगों ने आग पर काबू पा लिया था। अगलगी की इस घटना में स्थानीय निवासी रविंद्र यादव की बेटी शादी के लिए रखे लाखों रुपये के सामान जलकर राख हो गये। अग्नि पीड़ितों ने बताया लाया कि इस घटना में तकरीबन 40 से 45 लाख रुपये के सामान जलकर खाक हो गया।