Bihar News: ढाका विधानसभा सीट पर फिर होंगे चुनाव ? पवन जायसवाल ने पटना हाईकोर्ट में किया है केस, 10 तारीख को RO को न्यायालय में 'शपथ' देने का आदेश Bihar Bhumi: बिहार में फार्मर रजिस्ट्री का डेट बढ़ा, अब इस दिन तक चलेगा विशेष कैम्प; डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने दिए निर्देश Bihar Bhumi: बिहार में फार्मर रजिस्ट्री का डेट बढ़ा, अब इस दिन तक चलेगा विशेष कैम्प; डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने दिए निर्देश पटना विमेंस कॉलेज में दो दिवसीय हेल्थ कैंप, 200 से ज्यादा छात्राओं-अभिभावकों का नि:शुल्क जांच Bihar News: बिहार के एक भ्रष्ट SDO को मिला बड़ा दंड, एक लाख रू रिश्वत लेते हुआ था गिरफ्तार, जानें.... Purnea News: विद्या विहार आवासीय विद्यालय के एथलेटिक्स मीट 2025–26 का समापन, खिलाड़ियों ने दिखाया दम Purnea News: विद्या विहार आवासीय विद्यालय के एथलेटिक्स मीट 2025–26 का समापन, खिलाड़ियों ने दिखाया दम जज्बे को सलाम: अस्पताल से सीधे परीक्षा केंद्र पहुंची इंटर की छात्रा, मां बनने के कुछ ही घंटों बाद दिया एग्जाम मुंगेर में जिला एथलेटिक्स चैंपियनशिप के दौरान हंगामा, दो पक्षों के बीच मारपीट Bihar News: ग्रामीण कार्य विभाग ने 60 से अधिक ठेकेदारों को किया ब्लैकलिस्ट/सस्पेंड, फर्जी कागजात लगाकर ठेका लेने समेत कई गंभीर आरोप
09-Dec-2019 07:43 PM
SUPAUL : इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है सुपौल से जहां एसटीएफ और अपराधियों के बीच मुठभेड़ की सूचना मिल रही है. बताया जा रहा है कि दो अपराधियों को गोली लगी है. दोनों के बीच मुठभेड़ में कई राउंड फायरिंग हुई. एसटीएफ टीम तीन अपराधियों को अरेस्ट करने में सफल हुई. इनके पास से हथियार भी बरामद किया गया है.
वारदात जिले के राघोपुर थाना इलाके की है. जहां हुलास गांव में पुलिस और अपराधियों के बीच हुए मुठभेड़ में 2 अपराधियों के घायल होने की सूचना मिल रही है. मिली जानकारी के मुताबिक तीन अपराधी अपराध की साजिश रच रहे थे. बताया जा रहा है कि वे लोग शराब और मटन की पार्टी भी मना रहे थे. इस दौरान बिहारीगंज थाना की टीम उन्हें अरेस्ट करने पहुंची थी. लेकिन अपराधी फायरिंग शुरू कर मौके से भाग निकले.
पूर्व मुखिया कैलाश प्रसाद यादव ने बताया कि दर्जनों राउंड गोली चली है. चार अपराधियों को हथियार के साथ गिरफ्तार किया गया है. पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक एक अपराधी घायल बताया जा रहा है. गिरफ्त अपराधियों से पूछताछ की जा रही है.