बिहार में चार लोगों की संदिग्ध मौत, कई की आंखों की रोशनी गई; जहरीली शराब पीने से जान जाने की आशंका घर में कितने गैस सिलेंडर रखना सही? जरूरत से ज्यादा जमा करने पर हो सकती है सख्त कार्रवाई, जानिए पटना के सभी गैस एजेंसियों पर मजिस्ट्रेट की तैनाती, गड़बड़ी करने वालों की खैर नहीं; DM की अपील- LPG सिलेंडर की कोई कमी नहीं, अफवाहों से बचें पटना के सभी गैस एजेंसियों पर मजिस्ट्रेट की तैनाती, गड़बड़ी करने वालों की खैर नहीं; DM की अपील- LPG सिलेंडर की कोई कमी नहीं, अफवाहों से बचें BIHAR RAID : पशुपालन विभाग का फील्ड ऑफिसर 30 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार, निगरानी विभाग की बड़ी कार्रवाई बिहार में फर्जी प्रमाणपत्र वाले टीचर्स के खिलाफ कार्रवाई तेज, तीन शिक्षकों पर केस दर्ज बिहार में फर्जी प्रमाणपत्र वाले टीचर्स के खिलाफ कार्रवाई तेज, तीन शिक्षकों पर केस दर्ज बिहार में कलियुगी बेटा बना हैवान, संपत्ति के लालच में मां के मुंह में पिस्टल डालकर मारी गोली BIHAR NEWS : स्कूल से लौट रहे शिक्षक के साथ जंगल में क्या हुआ? हथियारबंद बदमाशों ने रोकी बाइक, साथ बैठी महिला को ... बिहार में हत्या की सनसनीखेज वारदात: पार्टी के बहाने बुलाकर युवक को मौत के घाट उतारा, सिर काट कर साथ ले गए बदमाश
02-Jun-2023 03:12 PM
By First Bihar
SUPAUL: बिहार में अपराधी बेखौफ होते जा रहे है. ताजा मामला राज्य के सुपौल जिले का है जहां पश्चिम बंगाल के ड्राइवर को जिले में अपराधियों ने गोली मार दी है. और मुर्गा लदा पिकअप को लेकर भागने लगे. लेकिन पिकअप लूट कर भाग रहे अपराधियों की गाड़ी थोड़ी दूर जाकर एक्सीडेंट हो गई और सभी गाड़ी छोड़ फरार हो गए. पुलिस ने मुर्गा लदे पिकअप को बरामद कर लिया है.
यह घटना गुरुवार की रात भपटियाही थाना क्षेत्र के NH 57 का है जहां अपराधियों ने इस घटना को अंजाम दिया. इस घटना को लेकर बंगाल के नादिया जिले के रहने वाले बुद्धदेव ने बताया कि अपराधियों की संख्या आठ थी और सबके पास हथियार थे. गाड़ी में ड्राइवर और खालसी थे, जब इसका वे किए तो अपराधियों ने ड्राइवर के सिर में गोली मार दी. स्थानीय लोगों की मदद से स्वास्थ्य केंद्र लाया गया. डॉक्टरों ने ड्राइवर की गंभीर हालत को देखते हुए उसे सदर अस्पताल रेफर कर दिया.
यहां जब ड्राइवर का सिटी स्कैन किया गया तो पता चला कि उसके सिर में गोली फंसी हुई है. डॉक्टरों ने सदर अस्पताल से ड्राइवर को हायर सेंटर रेफर कर दिया. उसके बाद ड्राइवर को दरभंगा के DMCH में एडमिट कराया गया. ड्राइवर की पहचान बंगाल के नदिया के नाकासापारा थाना क्षेत्र के निवासी विश्वजीत दास के रूप में हुई है. इधर सदर DSP कुमार इंद्रप्रकाश ने हॉस्पिटल पहुंच मामले की जानकारी ली.