Bihar Police : DGP का नया फरमान, अब हर रेड से पहले इन्हें देना होगा इन्फॉर्मेशन; बिना SOP कार्रवाई पर एक्शन तय Bihar News : अब नहीं होगा इंतजार! बिहार में शिकायतों पर 72 घंटे में एक्शन, सरकार ने जारी किया सख्त निर्देश Bihar News : बिहार पंचायत चुनाव पर बड़ा संकट! 30 साल पुराने नक्शे ने बढ़ाई टेंशन; क्या बदलेगा चुनाव का पूरा गणित? Bihar Teacher News : बिहार में शिक्षक नियुक्ति में बदलाव, अब तीन की जगह इतने जिलों का होगा विकल्प; हट जाएगा यह सिस्टम Bihar News : बिहार पंचायत चुनाव 2026 की तैयारी तेज, इनको सौंपी गई बड़ी जिम्मेदारी; प्रशासन अलर्ट मोड में Bihar job update : बिहार में नौकरी पर सरकार सख्त, अब सभी विभाग को हर महीने देना होगा पूरा हिसाब-किताब; जारी हुआ आदेश Bihar Politics : सस्पेंस हुआ खत्म ! जानिए कौन होंगे बिहार के नए 'चौधरी'', CM नीतीश के बाद अब मंत्री ने भी किया कंफर्म; 20 साल बाद बिहार को मिलेगा नया 'सम्राट' Patna Ring Road : पटना रिंग रोड से शहर में ट्रैफिक जाम कम होगा, इस सड़क का मानसून के बाद होगा निर्माण गोपालगंज में दर्दनाक हादसा: तालाब में डूबने से दो स्कूली छात्रों की मौत मुजफ्फरपुर: केंद्रीय कारागार के विचाराधीन बंदी की SKMCH में मौत, गंभीर बीमारी और ड्रग एडिक्शन से था ग्रसित
25-Jul-2020 07:39 AM
PATNA : बिहार में कोरोना का कहर जारी है. कोरोना प्रभावित राज्यों में बिहार अब राजस्थान से भी आगे निकल गया है. शुक्रवार को बिहार में कुल 33511 मरीज हो गए. वहीं शुक्रवार को राज्य में कोरोना से 17 लोगों की मौत हो गई.
जिसमें पीएमसीएच के रेडियोथैरेपी विभाग के पूर्व अध्यक्ष डॉ मिथिलेश कुमार सिंह समेत आठ लोग पटना के रहने वाले हैं. जबकि बाकी के 9 लोग बिहार के दूसरे जिले से हैं. शुक्रवार को पटना एम्स में सबसे ज्यादा 13 लोगों की मौत हुई, वहीं एनएमसीएच और पीएमसीएच में दो-दो लोगों ने दम तोड़ दिया.
पटना एम्स के नोडल पदाधिकारी डॉक्टर संजीव कुमार ने बताया कि शुक्रवार को एक डॉक्टर समेत पटना के 4 मरीजों की मौत हो गई. मरने वालों में पीएमसीएच के रेडियोथैरेपी विभाग के पूर्व अध्यक्ष डॉ मिथिलेश कुमार सिंह, सुपौल के हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉक्टर महेश चौधरी भी शामिल है. वहीं मनेर के उमेश कुमार, आनंद पुरी बोरिंग कैनाल रोड के रामपरी सिंह, महेंद्र चौधरी टोला की लता राजगढ़िया के अलावा रोहतास के संतोष कुमार दुबे, मुजफ्फरपुर के नीरज कुमार वर्मा- ओमप्रकाश केसरी, नालंदा के राजेश रंजन, सुनील कुमार, महेंद्र कुमार, वैशाली की मंजू देवी और भोजपुर के अशोक कुमार सिंह की मौत हो गई. वहीं पीएमसीएच के कोरोना वार्ड में भी दो संक्रमितों की मौत हो गई. इसके अलावा एनएमसीएच में भी पटना के दो लोगों की मौत हो गई.